चीन को दिया जाएगा जवाब..अमर ने दी श्रद्धांजलि…विधायक ने बताया सांसद सरोज लेंगी आनलाइन बैठक..

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर—शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर की शाम चार बजे के बाद  जनसंवाद वीडियों कॉफ्रेंसिंग होगी। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय प्रमुख वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगी। तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई।

        बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने बैठक को संबोधित किया।उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दुसरे कार्यकाल के पहले साल को ऐतिहासिक निर्णय वाला बताया। रजनीश सिंह ने कहा कि बिलासपुर जिले की जनसंवाद रैली की तैयारी हमें मंडल और बूथ स्तर तक करना है। सभी भाजपा कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों जोड़ें।

  भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला साल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा है। प्रथम वर्ष 30 मई 2020 को पूर्ण होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व में पूरे देश में विधानसभा स्तर, जिला स्तर, लोकसभा स्तर की वीडियों काफ्रेंसिंग सभा- जनसंवाद और प्रदेश स्तर पर वर्चुअल रैली का आयोजन किया जा रहा है। योजना अनुसार बिलासपुर जिले का जनसंवाद कार्यक्रम 19 जून 2020 को सायं शाम साढ़े चार बजे  होगा। कार्यक्रम की मुख्यवक्ता भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय रहेंगी।

                बैठक के बाद भाजपा नेताओं ने लद्दाख के गवलान घाटी में भारत चीन सीमा पर तैनात भारत के जॉबाज सैनिकों की शहादत पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री , जिला उपाध्यक्ष मोहित जायसवाल, कृष्ण कुमार कौशिक, विष्णु अग्रवाल जनसंवाद कार्यक्रम के विधानसभा स्तर प्रभारी अवधेश अग्रवाल, राजेश मिश्रा, राकेश चन्द्रकार, मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मिश्रा, जुगलकिशोर अग्रवाल, निर्मल कुमार जीवनानी, अजीत सिंह भोगल, अरविंद बोलर, संदीप दास, सोमेश तिवारी, पेंगन वर्मा, बलराम देवांगन, लक्ष्मी प्रसाद कश्यप, जनक देवांगन, राजेन्द्र कुमार राठौर, रामदुलारे कौशले, राज्यवध्रन कौशिक, तिरिथराम यादव, भागवत जायसवाल, राजेश कश्यप, दयाशंकर तिवारी, मनीष अग्रवाल गौरेला, किशन सिंह ठाकुर, शंकर चक्रधारी, लूसन राठौर, छोटेलाल सोनी, बी.आर. महोबिया, त्रेतानाथ पाण्डेय, संतोष कश्यप सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

शहीदों को पूर्व मंत्री की  अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

              भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। शहीदों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी है।

        अग्रवाल ने कहा कि, भारत-चीन बार्डर लद्दाख के गलवान घाटी में भारत के सरहद की रक्षा में लगे जांबाज भारतीय सैनिकों के साथ चीनी सैनिकों ने जानबूझकर झड़प की है। भारतीय सैनिकों ने चीनियों को रोकते हुए माकूल जवाब दिया है। झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए।  अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार भारत के सम्मान के लिए अडिग है। चीन के कायराना हरकत का जवाब दिया जाएगा। भारतीय सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। चीन को उसकी सजा अवश्य मिलेगी। 

TAGGED:
close