निगम अधिकारियों से बोले मेयर..7 दिन का दिया टारगेट..सायकल वितरण कार्यक्रम में कहा..बच्चियां रोशन करेंगी नाम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— मेयर ने आज निगम अधिकारियों की बैठक के बाद शहर मे आय़ोजित अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सिरगिट्टी में सायकल वितरण के अलावा मेयर ने बोलवेल का लोकार्पण किया। मेयर ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर बारिश के दौरान संभावित जल भराव समस्या को दूर करने की बात कही ।
 
            बारिश में जलभराव के मद्देनजर महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख  नजीरुद्दीन की निगम के आठो जोन कमिश्नर इंजिनियर, नगर निगम आयुक्त के साथ बैठक हुई। इस दौरान मेयर ने अधिकारियों को बताया कि शहर के 20 ऐसे स्थान है जहां जल भराव की सर्वाधिक समस्या है।  परेशानी को प्रमुखता के साथ दूर किया जाना बहुत जरूरी है। 
 
             बैठक में मेयर ने बताया कि परिसीमन के बाद निगम में शामिल खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां-जहां गढ्ढा है। ग़़ड्ठों में जल भरने से जान माल की हानि से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए इन गढ्ढों को मुरुम डालकर समतल किया जाए। जलभराव की संभावित स्थानों की समस्याओं को सात दिनों के अन्दर पूरा किया जाए।
 
बोरवेल का लोकार्पण
 
 महापौर ने वार्ड नंबर 10 आवास मोहल्ला सिरगिट्टी में स्थानीय लोगों की लम्बे से चली आ रही पानी की किल्लत को बोरवेल का बटन दबाकर दूर किया। बोरबेल लोकार्पण के दौरान महापौर रामशरण यादव समेत भरत कश्यप राजेंद्र शुक्ला, एमआईसी सदस्य पुष्पेंद्र साहू, अजय यादव, राजेश शुक्ला,  रसीद बख्स, बब्बी भंडारी, पवन साहू, नरेंद्र सोनवानी, रामकिशोर मिर्झा, शैलेश सेंगर, राम अवतार यादव, अभिषेक वर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। 
 
छात्राओं में सायकल वितरण
 
-महापौर रामशरण यादव ने गुरुवार को सरस्वती साइकिल योजनांतर्गत शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला सिरगिट्टी में 9 वी कक्षा के 30 छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया। मेयर ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पढ़ाई के लिए जमकर उत्साहित किया। उन्होंने छात्राओं को  शुभकामनाएं दी। पढ़ाई-लिखाई में मेहनत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की बात कही।
 
        मेयर ने कहा कि नगर  निगम सीमा विस्तार के बाद सिरगिट्टी  क्षेत्रांतर्गत स्थित स्कूल निगम का हिस्सा बन चुका है। क्षेत्र का अब तेजी के साथ विकास होगा। महापौर ने कि बेटियां अब अधिकारी से लेकर राजनीतिक क्षेत्रों तक अपना भविष्य बना रही हैं। किसी भी क्षेत्र में बेटियां बेटों से कम नही है।
 
                सायकल वितरण के दौरान महापौर रामशरण यादव, सभपति शेख नजीरुद्दीन,शाला प्राचार्य एम. एम. कौशिक, व्याख्याता अरुण पांडे , कल्पना टेगर, बी. ललिता, आनंद सोमावार सहायक शिक्षक,   बी. के. यादव शाला विकास समिति के अध्यक्ष, अरविंद गहवई,  राजेंद्र शुक्ला,  एमआईसी सदस्य  पुष्पेंद्र साहू,  अजय यादव,  राजेश शुक्ला,  रसीद बख्स,  बब्बी भंडारी,  पवन साहू,  नरेंद्र सोनवानी, रामकिशोर मिर्झा, शैलेश सेंगर, राम अवतार यादव,  अभिषेक वर्मा मौजूद थे।
 
TAGGED:
close