अज्ञात तत्वों ने जला दिया एक साथ दो कार..थाने तक पहुंची शिकायत..पुलिस का दावा..जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर—- सरकन्डा थाना में बीती रात अज्ञात तत्वों ने दो कार जलाकर खाक कर दिया। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 
 
                 सरकन्डा थाना को लिखित शिकायत कर जोरापारा निवासी हर्षल गुप्ता ने बताया कि बीती रात अज्ञात बदमाशों ने घर के पास खाली प्लाट में खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी सुबह कालोनी में रहने वाले उपाध्याय ने दी। अपने पिता के साथ मौके पर पहुंचकर देखा की कार का एक एक पार्ट जल चुका है। मेरे कार के पास खड़ी आनंद गुरुदीवान की पल्स रीनॉल्ट कार सीजी 10 10 AA-4276 भी जलकर खाक हो चुकी है।
 
          हर्षल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी कार टाटा टियागो का क्रमांक CG-10-AQ-7691 है। घर के पास रोड किनारे खाली प्लाट में 17 जून को रात करीब 8 बजे खडा किया था। टना दिन यानि  18 जून को रात 12 बजे तक सुरक्षित थी। लेकिन सुबह कार आग लगने से खाक हो चुकी थी। आगजनी से करीब 5 लाख रूपयों का नुकसान हुआ है।
 
   हर्षल की शिकयत पर सरकन्डा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
TAGGED: ,
close