उमंग से मनाया गया रोका छेका पर्व..जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ.. कहा..सीएम ने दिया विलुप्त होती संस्कृति को नया जीव

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-नगर निगम के गौठानों में ‘रोका-छेका’ पर्व उमंग और उत्साह से मनाया गया। मोपका में भी रोका छेका पर्व उत्साह के साथ जनप्रतिनिधियों ने मनाया।
 
                      राज्य सरकार की पहल पर नगर निगम के गौठान में रोका-छेका पर्व मनाया गया। साथ ही जिले के सभी ग्राम पंचायतों में भी रोका छेका पर्व का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ पशुपालकों ने फसल सुरक्षा के लिए मवेशियों को गौठान में रखने का संकल्प लिया।
 
             महापौर रामशरण यादव की अगुवाई में मोपका धानमंडी के पास गौठान में छत्तीसगढ़ शासन की योजना रोका – छेका पर्व मनाया गया। बताते चलें कि नगर निगम बिलासपुर में 19 जून से 30  जून तक संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस दौराध मवेशी मालिको से अपिल किया जाएगा कि मवेशी को घर मे ही रखें।
 
          इसी क्रम में मोपका में आयोजित रोका छेका पर्व में जिले के दिग्गज कांग्रेसी  जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जनप्रतिनिधियों ने पौोधरोपण किया। गायों को चारा खिलाफ पशुधन को संरक्षित करने का संकल्प लिया। और रोका छेका पर्व का श्रीगणेश किया।
 
           कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव,शहर विधायक शैलेश पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ,सभापति शेख नजीरुद्दीन , जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद नायक, अरविंद शुक्ला, राजेश शुक्ला , जुगल किशोर गोयल , भरत कश्यप, अजय यादव, मनीष गड़ेवाल, सीताराम जयसवाल , संध्या तिवारी, श्याम पटेल ,साईं भास्कर ,अमित कुमार सिह ,सूरज मरकाम, राकेश जयसवाल अपर आयुक्त, आरबी वर्मा संयुक्त संचालकर वित्त, सुब्रतकर कार्यपालन अभियंता, अरुण शर्मा जोन कमीश्नर, प्रकाश मिश्रा, सुदेश दुबे साथी, भरत जुरयानी समेत अन्य स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।
 
छत्तीसगढ़ की पुरानी परंपरा
      कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव ने बताया कि फसल सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ में रोका-छेका की पुरानी परंपरा है। परम्परा को एक बार फिर किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जीवित किया है। आज समुचा प्रदेश परम्परा को जीवित करने को लेकर आभारी है। मेयर ने कहा कि रोका छेका उत्सव के बहाने मुख्यमंत्री ने फसल सुरक्षा को लेकर अभियान का श्रीगणेश किया है।  निश्चित रूप से यह दूरगामी सुखद प्रयास है। मेयर ने बताया कि रोका छेका का मूल उद्देश्य फसल सुरक्षा भी है। अब लोगों को खेतों को बाड़ से घेरने की जरूरत नहीं है। गौठान परिसर में मवेशियों को नियंत्रित किया जाएगा। इसके लिए निगम क्षेत्राअंर्गत सड़को में घूम रहें मवेशियों को पकड़कर रखा जाएगा।
 
फसल के साथ पशुधन भी सुरक्षित
 
            नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने बताया कि यह हमारी भूली बिसरी परम्परा को याद करने का समय है। इस अभियान से अब फसल ही नहीं बल्कि पशुधन भी सुरक्षित रहेंगे। शासन के रोका छेंका कार्यक्रम का शुभारंभ कर संस्कृति को संरक्षित किया है। आज अभियान के तहत संकल्प के साथ गायों को चारा देकर एक गाड़ी से रवाना किया गया है। गोठान में पौधा रोपण भी किया गया। इस दौरान महापौर, सभापति,  प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव निगम आयुक्त समेत अधिकारी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
close