कहीं फल तो कहीं बटी मिठाई.. कांग्रेसियों ने मनाया नेता का जन्मदिन..लिया सेवा का संकल्प

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर—- राहुल गांधी के जन्म दिन को कांग्रेसियों ने सेवा दिवस के रूप में जगह जगह गरीबों की सेवा कर मनाया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 अध्यक्ष अरविंद शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय नेता के जन्म दिन पर गांधी चौक में स्टाल लगाकर खाद्य सामाग्री समेत फल , मिठाई का वितरण किया। लोगों को कोरोना बचाव को लेकर सैनिटाइजर और मास्क का भी दिया।
 
                  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद नायक,शहर महिला अध्यक्ष सीमा पांडे,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला,पार्षद प्रियंका यादव, पार्षद शहजादी कुरैशी ,पूर्व पार्षद शैलेन्द्र जयसवाल, जुगल किशोर गोयल,अपूर्व तिवारी,सयुंक्त महामन्त्री बंटी गुप्ता,शहर सचिव शंकर कश्यप,शंकर यादव, रेखा तांडी, केटी  ,भरत देवांगन, प्रदीप नारँग,अनिकेत सिंह,वैभव शुक्ला, काजू महराज,नितिन शुक्ला,विवेक देवांगन,बबलू प्रजापति,शुभम सोनी,नवीन गोयल,बाबा खान समेत स्थानीय लोग मौजूद थे।
 
आईटी सेल के नेताओं ने भी की सेवा
 
इधर कांग्रेस आईटी सेल के कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का जन्मदिन कोरोना काल में शासन के दिशा निर्देश के अनुसार गरिमा मय वातावरण में किया। आईटी सेल के नेताओं ने वृद्धा आश्रम सिविल लाइस मासनगंज मे फल, आटा, दाल,आलु, प्याज, तेल मसाला,सेनिटाइजर, मास्क का वितरण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा , अनिल शुक्ला, सुभाष सराफ,अजय काले बॉबी थॉमस, गणेश किस्टा, यश मिश्र, सुहैल कासमी, चित्रकान्त श्रीवास, जहूर अली, रितेश सिंह, अनिमेष गवेल विशेष रूप से मौजूद थे।
 
close