आंकड़ा साढ़े 9 हजार पार…दो दिनों में पकडा़ए 100 वारंटी..रविवार को 496 लोगों का काटा गया चालान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—- बिलासपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए शासन के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करते पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। बिना मास्क पहने 496 लोगों का चालान काटाा गया है। पुलिस अभियान लाकडाउन से अब तक ऐसे लोगो के खिलाफ कार्रवाई का आंकड़ा 9 हजार को पार गया है।कोविड-19 के संक्रमण से बिलासपुर पुलिस का लगातार जारी है। लोगों को जागरूक करने विेशेष अभियान चलाया जा रहा है।  लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन गंभीरता से लेने को कहा जा रहा है।शासन के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp NEWS ग्रुप से के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
 
          इसी क्रम में शनिवार के बाद रविवार को भी पुलिस  ने विशेष अभियान चलाकर 496 लोगों को बिना मास्क पहने पकड़ा गया। चालानी कार्रवाई की गयी। आईजी दीपांशु काबरा और एसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल ने सभी थानेदारों को विशेष निर्देश है कि  लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के हरसंभव प्रयास किया जाए। समय समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। निर्देशों का गंभीरता से पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाए।
 
         एडिश्नल शर्मा ओपी शर्मा ने बताया कि लाकडाउन से लेकर आज पुलिस ने साढ़े 9 हजार से अधिक लोगों पर मास्क नहीं पहने के अलावा शोसल डिस्टेंसिंग के निर्देश को नजरअंदाज करने पर चालानी कार्रवाई की गयी  है.
 
थानावार हो रही कार्रवाई
 
       एएसपी ओपी शर्मा ने बताया कि शनिवार और रविवार को सिविल लाइन ने 71, तारबाहर ने 46, तोरवा ने 15, सरकंडा ने 140, सिटी कोतवाली ने 133, कोनी ने 16, सिरगिट्टी ने 19, यातायात थाने ने 15, सकरी ने 8, बिल्हा ने 7, सीपत ने 16, चकरभाठा ने 1 और रतनपुर पुलिस ने 9 लोगों को बिना मास्क पहने पकड़ा गया। सभी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गयी। 
 
           इसी तरह तारबाहर पुलिस ने 4 लोगों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की है। कोनी पुलिस ने 2, सिरगिट्टी ने 5 और सकरी पुलिस ने 2 आरोपियों को पुराने प्रकरण में गिरफ्तार किया है।
 
वारंटियों और फरारियों का आंकड़ा 100 पार
 
     एसीपी शर्मा ने जानकारी दी कि एसपी अग्रवाल के आदेश पर जिले भर के थानेदारों ने वारंटियों और फरार आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। शनिवार को 80 के करीब फरार आरोपियों को पकड़ा गया। रविवार को आंकड़ा रविवार 100 पार पहुंच गया है।
 
रेत माफियाओं की गाड़ियों पर कार्रवाई
 
                  रेत माफियाओं पर नकेल कसने पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। शनिवार और रविवार को पुलिस ने रेत से भरे 19 हाइवा और ट्रैक्टर को पकड़ा है। सबके खिलाफ कार्रवाई की जा रही । कोटा पुलिस ने 7, कोनी पुलिस ने 4, तखतपुर पुलिस ने 3, मस्तूरी पुलिस ने 4 और सकरी पुलिस ने 1 रेत से भरी गाड़ी जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है।
 
यातायात नियम तोड़ने पर कार्रवाई
 
            यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई हुई है। जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने यथा संभव काम किया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close