सांसद, विधायक, प्राध्यापक समेत आम और खास ने किया योग..4 पीढ़ी ने बनाया रिकार्ड..बैंकर ने योग को बताया ..मानसिक तनाव दूर करने का साधन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—- कोरोना काल में बिना सरकारी तामझाम के अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस मनाया गया। आम और खास सभी लोग अपने घर में समर्थकों समेत अकेले योग किया। जन जन को संदेश दिया कि ताजगी और खुशहाली के लिए सभी लोग अपने जीवन में योगाभ्यास को अपनाएं। मानसिक और शारीरिक दृढ़ता का परिचय देते हुए दैनिक जीवन को कुशलता के साथ संचालित करें।
 
                 विधायक शैलेश पाण्डेय ने अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस पर अपने निवास में योग किया। उन्होने अपने समर्थकों के बीच भुजंगासन का फोटो शेयर किया। साथ अन्य योग क्रियाओं वाले फोटो को साझा किया।
           
            अपने संदेश नगर विधायक ने कहा कि केवल एक दिन ही नहीं बल्कि साल के 365 दिन योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। योग क्रिया से मानसिक दृढ़ता के साथ ही शरीर स्वस्थ्य रहता है। ताजगी का हमेशा अहसास बना रहता है।
 
                   सांसद अरूण साव ने भी अपने निवास में पत्नी के साथ योगाभ्यास किया। उन्होने अपने संदेश में बताया कि योग भारत की देन है। सदियों से भारत में योग का महत्व रहा है। योग विश्व को भारत की देन है। प्रधानमंत्री के प्रयास से आज योग को विश्व के कोने कोने में शिद्दत के साथ 21 जून को मनाया जाता है। ना केवल 21 जून को बल्कि विश्व के एक एक व्यक्ति ने योग को अपने जीवन में आत्मसात किया है। 
  
                 सीएमडी के प्राध्यापक डॉ.पीएल चन्द्राकर ने भी अपने निवास में योग कर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। उन्होने अनुलोम विलोम की मुद्रा वाला फोटो साझा किया है। प्राध्यापक चन्द्राकर ने बताया कि योग  का विद्यार्थी जीवन में बहुत साध्यकारी महत्व है। पढ़ने लिखने के दौरान छात्र छात्राएं लोग तनाव की स्थित गुजरते हैं। सैलेबस और परीक्षा को लेकर भारी तनाव से गुजरना पड़ता है। घोर प्रतियोगिता का दौर है। ऐसे में मानसिक शांति में योग बहुत बड़ा साधन के रूप में सहायक साबित होता है। ना केवल विद्यार्थी बल्कि हर उम्र के लोगों को योग को हमेशा जीवन का हिस्सा बनाकर रखना चाहिए। यह अपने आप में बिना दवा पानी का शारीरिक इलाज का मंत्र है।
 
                    बैंकर्स क्लब बिलासपुर संयोजक ललित अग्रवाल ने अपने पूरे परिवार के साथ योगाभ्यास किया। ललित अग्रवाल ने एक फोटो साझा करते हुए कहा कि योग दिवस पर चार पीढ़ियों ने योगाभ्यास कर ताजगी का अहसास किया। उन्होने बताया कि घर के कमोबेश सभी सदस्य नियमित योगाभ्यास कर खुद को ताजगी महसूस करते हैं। सबसे बड़ी बात की दो साल का पोता रुद्रांश के साथ परदारा यानि उनके पिता 79 साल के हीरालाल ने योगाभ्यास किया।
 
        ललित अग्रवाल ने जानकारी दी कि 5 साल विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में बिलासपुर के सिटी मॉल 36 प्रबंधन, बैंकर्स क्लब, आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग 36 मॉल प्रांगण में विशाल योग शिविर का आयोजन किया जाता रहा हैं। इस वर्ष कोविड 19 के कारण सुरक्षात्मक कारणों से समस्त सामूहिक आयोजनों पर प्रतिबंध होने से आज अपने अपने निवास पर परिजनों के साथ योग किया। इसमें परिवार के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया।
close