250 करोड़ में बनेगा व्यापार विहार सिरगिट्टी ओवर ब्रिज,विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहा-शहरवासियों को मिला तोहफा,खत्म होगी यातायात समस्या

Shri Mi
4 Min Read

बिलासपुर।व्यापार विहार और सिरगिट्टी को जोड़ते हुए एक ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। प्रस्तावित प्रोजेक्ट का जायजा लेने नगर विधायक शैलेेश पांडे आज मौके पर  पहुंचे.उन्होंने स्थल निरीक्षण कर प्रोजेक्ट को खुशी जाहिर की।बताते चलें कि करीब  8 साल पहले  सिरगिट्टी फाटक पर  रेल हादसे के दौरान  एक दर्जन लोगों की मौत हो गई थी । इसके बाद  यातायात व्यवस्था को  बाधारहित बनाने  रेलवे और राज्य प्रशासन के प्रयास से घटनास्थल फाटक के नीचे अंडर ब्रिज  का निर्माण कराया गया। इसी दौरान  लोगों की तरफ से  लगातार मांग उठ रही थी कि  फाटक के आसपास  ओवर ब्रिज का निर्माण  कराया जाना बहुत जरूरी है। ताकि यातायात व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके। सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp NEWS ग्रुप से के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

लोगों की समस्याओं और मांग को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने ओवर ब्रिज से कुछ मीटर की दूरी पर सर्वे के बाद ओवर ब्रिज निर्माण का फैसला किया । जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस सरकार ने विधानसभा मे बजट के दौरान सिरगिट्टी और व्यापार विहार को जोड़ते हुए फोरलेन सर्व सुविधा युक्त ओवर ब्रिज निर्माण का एलान किया।बजट से  स्वीकृत मिलने के बाद  ओवरब्रिज निर्माण को लेकर  प्रक्रिया तेज हुई ।लोक निर्माण विभाग की तरफ से  ओवर ब्रिज का  ड्राइंग  तैयार किया गया  । इसी क्रम में आज  नगर विधायक  शैलेश पांडे  ने मौके का जायजा लिया। व्यापार विहार  और सिरगिट्टी पहुंचकर स्थल निरीक्षण के साथ ड्राइंग और नक्शा देखा। फोरलेन ब्रिज निर्माण को लेकर  खुशी जाहिर की।

ड्राइंग नक्शा  और  मौका निरीक्षण के बाद  शैलेश पांडे ने कहा ओवरब्रिज निर्माण होने से  शहर के दोनों हिस्सों के बीच आवागमन की  समस्या खत्म होगी।उन्होंने कहा कि शहर को  ओवर ब्रिज  का तोहफा आज से कई साल पहले मिल जाना चाहिए था।  लेकिन  तत्कालीन  सरकार की उदासीनता के चलते  ओवर ब्रिज  निर्माण को लेकर  किसी ने भी  जरूरत महसूस नहीं की । इस दौरान लोग समस्या से जूझते रहे। आज से 8-9 साल पहले  रेल हादसे में  1 दर्जन से अधिक लोगों को  जान से हाथ धोना पड़ा ।यदि यह हादसा नहीं हुआ होता  तो शायद  ही अंडर ब्रिज का निर्माण होता। यदि यह निर्माण पहले हो गया होता तो आज सभी लोग हमारे बीच होते।

 विधायक ने कहा कि इस बीच शहर वासियों की तरफ से  लगातार  ओवरब्रिज की मांग की जाती रही । बावजूद इसके  किसी ने  ध्यान नहीं दिया। शहर विधायक ने कहा कि जल्द ही  फोरलेन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। प्रोजेक्ट की रूपरेखा बहुत ही अच्छी है ।ओवरब्रिज के निर्माण होने से  यातायात की समस्या  खत्म हो जाएगी।  शैलेश ने बताया यह शहर का पहला फोर लेन ब्रिज होगा।व्यापार विहार और सिरगिट्टी को जोड़ने वाला  प्रस्तावित ओवर ब्रिज लगभग 1150 मीटर लंबा होगा।  सड़क की चौड़ाई  लगभग 80 फीट होगी।ओवर ब्रिज की ऊंचाई  9 मीटर  होगी।

विधायक शैलेश पाण्डेय ने जानकारी दी कि ओवरब्रिज निर्माण में ढाई सौ करोड़ रुपए खर्च होंगे ब्रिज बनने से शहर की एक बहुत बड़ी समस्या  खत्म होगी।  ब्रिज के बनने से शहर से आने वाली बड़ी गाड़ियों को ट्रैफिक को मैनेज करने में सहायता मिलेगी ।व्यापार विहार ,रेलवे,सिरगिट्टी क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close