सेप्टिक टैंक में गिरने से 4 की मौत.. सफाई कर्मचारी भी शामिल..जिले में सनसनी..पथरिया मुंगेली की खबर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
मुंगेली— मुंगेली जिला पथरिया ब्लाक के मर्राकोना से बड़े हादसे की जानकारी मिली है। सेप्टिक टैंक में गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी है। नगर पंचायत कर्मचारी सेप्टिक टैंक तोड़कर बाहर निकाले जाने की भी खबर मिल रही है।
 
            जानकारी के अनुसार पथरिया ब्लाक के मर्राकोना में बड़ा हादसा होने की जानकारी मिली है। टैंक में चार लोगों की मौत हो गयी है। खबर के बाद गांव समेत समूचे जिले में सनसनी फैल गयी है। प्रशासन का पंचायत महाकमा सेप्टिक टैंक तोड़कर मृतकों को बाहर निकालने की भी खबर है। 
 
          सूत्रों ने बताया कि गांव में कौशिक परिवार के घर विवाह का कार्यक्रम चल रहा था। शादी में शामिल होने बड़ी संख्या में मेहमान भी पहुंचे। परिवार के लोगों ने सेफ्टी टैंक को साफ कराने प्रशासन को आवेदन दिया था। 
 
            आवेदन मिलने के बाद पंचायत सफाई अमला कौशिक परिवार के यहां सेफ्टी टैंक की सफाई करने पहुंचा। लोगों को हिदायत भी दी कि सेप्टिक टैंक से गैस का रिसाव हो रहा है। लोग दूरी बनाकर  रखें। बावजूद इसके लोग  उत्सुकता टैंक के पास पहुंच गए। इसमें एक व्यक्ति गैस की चपेट में आने से टैंक के अन्दर गिर गया।
 
           पहले व्यक्ति को देखने दूसरा पहुंचा…वह भी टैंक में यकायक गिर गया। दोनों को गिरता देख तीसरा भी मौके पर पहुंचा वह भी टंकी के अन्दर समा गया। और अन्त में तीनों को बचाने सफाई कर्मचारी पहुंचा। देखते ही देखते वह टैंक के अन्दर गिर गया।
 
                लोगों ने बताया कि  टंकी के अंदर गिरने वालों में अखिलेश्वर कौशिक उम्र 40 साल,  गौरीशंकर कौशिक उम्र 28 और रामखेलावन कौशिक की उम्र 45 साल है। तीनों को बचाने पहुंचे और टंकी में गिरगर मौत हुई चौथे् व्यक्ति का नाम सुभाष डागौर है। सुभाष नगर नगर पंचायत सफाई कर्मचारी है। 
 
            चार मौत की जानकारी मिलने के बाद पथरिया एसडीएम बृजेश सिंह, नायब तहसीलदार दिलीप खांडे और थाना प्रभारी संजीव ठाकुर मौके पर पहुंच गए हैं। जेसीबी की मदद से टंकी को तोड़कर सभी को बाहर निकालने की कोशिश की हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि टंकी में गिरे चारो में से किसी की बचने की संभावना शून्य है। हालांकि मौत की अधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है।

close