पहले शव यात्रा..फिर जलाया पुतला.. विधायक रश्मि समेत सभी वक्ताओं ने कहा..अब तो हद हो गयी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर—जिला युवा कांग्रेस भावेन्द्र गंगोत्री के निर्देश पर तखतपुर में  विधान सभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस बिहारी देवांगन की अगुवाई में पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
 
               तखतपुर में पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ मोदी सरकार का विरोध किया गया। इस दौरान शव यात्रा कर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से विधायक रश्मि आशीष सिंह, जिला पंचायत सभापति जितेन्द्र पांडेय, पूर्व विधायक  जगजीत सिंह मक्कड, पुष्पा मुन्ना श्रीवास, मुन्ना श्रीवास, घनश्याम शिवहरे, राजुू ठाकुर, मोहित सिंह, अभिषेक पांडेय, शलैन्द्र निर्मलकर टेकचंद कारड़ा पार्षद जुगल किशोर परमजीत कौर हुरा, हरविंदर हुरा, कैलाश देवांगन. शिवनाथ देवांगन बबलु गुप्ता सुनील आहुजा चन्द्र प्रकाश देवांगन, एल्डरमेन नटटू जायसी अजय लुथ, मंजीत सिंह सुनील जांगडे अजय ध्रुव शलैन्द्र आहुजा राजवीर हुरा दुर्गेश आडिल सुखदेव,सिद्धांत आहूजा ,राहुल सुर्यवंशी, सत्यपाल मिरि, राजू ठाकुर अतुल कुम्भकार, आदी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे
          
          वक्ताओं ने इस दौरान मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सभी ने एक सुर में दुहराया कि भाजपा की करनी और कथनी में भेद को समझा जा सकता है। भाजपा सरकार ने अब हद कर दी है। कल तक प्रधानमंत्री सीना ठोककर कहते थे कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बृद्धि केन्द्र सरकार के हाथ में है। अब मोदी प्रधानमंत्री हैं। सब कुछ उनके हाथ में है। बावजूद इसके डीजल ने कीमत को पार कर दिया है। ईंधन के दाम बढ़ने से जनता पर दोहरी मार पड़ेगी। अभी सभी लोग कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। अब जनता को महंगाई से जंग लड़ना होगा।
TAGGED:
close