सरकार कम करे वैट टैक्स..कम हो जाएगी कीमत..सीएम भूपेश पर साधा निशाना ..धरम ने कहा..नहीं भूलेंगे आपातकाल..पीएम ने स्लोगन को सच किया

BHASKAR MISHRA
7 Min Read

बिलासपुर— हम हर साल लोगों और विपक्ष को अहसास दिलाते रहेंगे कि आपातकाल के बहाने किस तरह लोकतंत्र को बन्धक बनाया गया। इस बात को हम भूलने नहीं देंगे। पिछले एक साल में मोदी सरकार ने वह कर दिखाया जिसे हम स्लोगन में कहा करते थे। मंदिर विवार सुलझ गया। धारा 370 को हटा दिया गया। पुरानी सरकार ने जनता को बहुत दुख दर्द दिए हैं। केन्द्र सरकार ने देशहित में फैसला लेकर जनहित का काम किया है। यह बातें आज पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद अरूण साव और बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कही।

                    प्रेसवार्ता में धरमलाल कौशिक ने बताया कि इंदिरा गांधी सरकार ने सन 1977 में  लोकतंत्र को बंधक बना लिया था। देश में मीसा और आपातकाल लागू कर विपक्ष को चुन चुन कर निशाना बनाया। सैकड़ों नेताओं और हजारों जनता को जेल में डाल दिया। प्रेस पर सेन्सर कर दिया। किसी को बोलने की आजादी नहीं थी। लेकिन दो साल बाद ही जनता ने मजा चखाया। इंदिरा गांधी को करारी हार का मुंह देखना पड़ा।

नहीं भूली जनता

             धरमलाल ने कहा कि जनता आज भी मीसा और बलात आपातकाल को नहीं भूली है। सबको तात्कालीन वस्तुस्थिति का आज भी अहसास है। भयंकर दमनाकारी गतिविधियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कौशिक ने बताया कि हम इस दर्द को कभी भूलने नहीं देंगे। क्योंकि कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को कारावास कर दिया था। भूपेश सरकार ने मीसाबन्दियों के मानदेय को बन्द कर दिया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी आज तक मीसाबन्दी मानदेय का इंतजार कर रहे हैं। 

एक साल में बड़े बड़े काम..स्लोगन को किया सच

                            धरमलाल ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने कोविड 19 के दौर में देश का विश्वास जीता है। एक एक व्यक्ति की चिंता की है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष बहुत ही शानदार रहा। इन एक साल में स्लोगन बन चुके मस्जिद विवाक को खत्म किया गया। जम्मु काश्मीर से धारा 370 और 35 ए को हमेशा के लिए हटा दिया गया। तीन तलाक को हटाने कानून बनाया गया। नागरिकता संशोधन कानून बनाकर मोदी ने देश के विकास को मोदी ने नई गति दिया है।

कांग्रेस सरकार ने दिया धोखा

                 धरम लाल ने बताया कि पिछली सरकारों ने जनता के साथ धोखा किया है। लेकिन मोदी ने देश को विश्वास दिलाया है। एक देश एक राशनकार्ड की व्यवस्था कर राष्ट्र को एक सूत्र में बांधा है। धरमलाल ने जानकारी दी कि 30 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर मोदी सरकार के एक साल कार्यकाल को लेकर जनसंवाद अभियान चलाया गया। अब तक 5 लाख 30 अधिक लोगों से संवाद किया जा चुका है। 30 जून को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल रैली में शिरकत करे आज जनता के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल की जानकारी देंगे।

वित्तीय स्थिति चरमरा गयी

                  सवाल जवाब के दौरान धरमलाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की वित्तीय स्थिति चरमरा चुकी है। अब गोबर बेचकर रूपए ऐंठने का काम किया जाएगा। कौशिक ने कहा रोका छेका अभियान जनता का ध्यान सिर्फ समस्याओं से हटाना है। किसान और आम जनता खुद कह रही है कि अभी फसल लगी नहीं और रोका छेका कार्यक्रम का होना समझ से परे है।

क्वारंटीन के हालात बदतर

                    क्वारंटीन सेन्टर में मौत पर धरम ने कहा कि हालात बहुत बदतर है। बाहर से मजदूर इसलिए आए कि घर पहुंचने के बाद दाना पानी मिलेगा और जिन्दा रहेंगे। लेकिन हो उल्टा रहा है। सांप कांटने और भूख से लोग क्वारंटीन सेन्टर में मर रहे है। अव्यवस्था इतनी की लोग क्वारंटीन सेन्टर से फरार होकर आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार चुप है..हमने कई बार सवाल किया। लेकिन जवाब कुछ नहीं है। कौशिक ने कहा क्वारंटीन सेन्टर निर्माण को लेकर कोई तैयारी नहीं हुई। पंचायतों के भरोसे छोड़ दिया गया। जब रूपए नहीं रहेंगे तो क्वारंटीन सेन्टर में रहने वालों को खाना कहां से मिलेगा।

सरकार कम करे वैट टैक्स

           पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्दि की वजह पर धरमलाल ने कहा कि वजह आपके सामने हैं। केन्द्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि मूल्य को नियंत्रित किया जाए। जल्द ही अच्छा परिणाम सामने आएगा। धरम ने सुझाव दिया कि यदि राज्य सरकार वैट टैक्स कम कर दे तो पेट्रोल डीजल के दाम सस्ते हो जाएंगे।

                    आखिर पेट्रोल डीजल के दाम का किससे रेस हो रहा है। सवाल को धरमलाल कौशिक ने टाल दिया। उन्होने कहा जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। साथ ही उन्होने उत्पाद टैक्स कम किए जाने के सवाल को भी अनसुना कर दिया।

              गौठान के सवाल पर कहा कि बिना व्यवस्था की तैयारी है। विकास कार्य ठप हो चुका है। सड़क,नाली समेत अन्य निर्माण कार्य बन्द है। राज्य के खजाना खाली हो चुका है। इसलिए गौठान टैक्स लिया जा रहा है। 

जीतेंगे मरवाही..संगठन कर रहा काम

            जिला संगठन घोषणा नहीं होने के सवाल को टालते हुए धरम ने कहा कि हमारा संगठन मरवाही में लगातार काम कर रहा है। तैयारी अच्छी चल रही है। मरवाही सीट जरूर जीतेंगे। योग्य प्रत्याशी को उतारा जाएगा। 

                  प्रेस वार्ता में अरूण साव और रजनीश सिंह ने अपनी बातों को रखा। इस दौरान मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी और भाजपा जिला अध्यक्ष मौजूद थे।

TAGGED: , ,
close