कार के नीचे आयी 3 साल की बच्ची.. अस्पताल पहुंचने से पहले मौत..डस्टर समेत आरोपी पकड़ाया..क्षेत्र में तनाव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— करीब साढ़े तीन बजे के आस पास तेज रफ्तार डस्टर गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गयी है। बच्ची को आनन फानन में डस्टर से सिम्स लाया गया। लेकिन असप्ताल पहुंचने से पहले बच्ची ने दम तोड़ दिया है। डस्टर को सिविल लाइन पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है। सकरी पुलिस आरोपी डस्टर चालक को अपने साथ थाना ले गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              पुलिस के अनुसार मरने वाली बच्ची का नाम पूजा कश्यप ईश्वर कश्यप है। ईश्वर कश्यप इन्द्रपुरी सिरगिट्टी का रहने वाला है। ईश्वर परिवार के साथ जरहागांव से पिकप में सवार होकर घर लौट रहा था। इसी बीच सकरी थाना क्षेत्र के आसमा सिटी कालोनी के पास पिकप बिगड़ गयी। ईश्वर कश्यप पिकअप को किनारे कर बनाने लगा। इसी बीच अपनी मां की गोद से उतरकर तीन साल की पूजा सड़क पर आयी। रेज रफ्तार डस्टर ने उसे अपने चपेट में ले लिया। 

           हादसे में बच्ची बुरी तरह से घायल हो गयी। आनन फानन में लोगों ने डस्टर को रोककर बच्ची को अस्पताल के लिए रवाना हुएय़। तब तक बच्ची की सांसे चल रही थी। लेकिन सिम्स पहुंचने के पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

                    खबर मिलने के बाद डस्टर समेत आरोपी चालक को सिविल लाइन पुलिस थाना लाया गया। गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। खबर लिखे जाने तक जानकारी मिली है कि आरोपी को सकरी पुलिस थाना लेकर पहुंच गयी है।

          

TAGGED:
close