बिलासपुर–टीवी पर दिखाये जाने वाले क्राईम सिरियल ने एक मासूम की जान ले ली। मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के जोरापारा का है.. जहा रहने वाले तिवारी परिवार ने आज अपने मासूम को हमेशा के लिये खो दिया है। पुलिस जानकारी के मुताबिक जोरापारा निवासी अनिल तिवारी सरकंडा सरकारी स्कूल मे प्राचार्य पद पदस्थ हैं। प्रतिदिन की तरह आज भी अनिल तिवारी अपने स्कूल गये हुए थे। इस बीच उनकी पत्नी और 10 साल का मासूम आदित्य तिवारी घर मे थे।
दोपहर का वक्त था जब मा ने अपने मासूम आदित्य तिवारी को पढने के लिये बोला और अपने घरेलू काम मे व्यस्त हो गयी। मासूम मां के आदेश के बाद पढने अपने रुम मे चला गया। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। थोडी ही देर बाद बच्चे की बाहर आयी। चीखने की अवाज सुनकर मां बच्चे के रुम तक पहुची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
अनहोनी की आशंका के बीच पडोसियो की मदद से आदित्य के रुम का दरवाजा तोडा गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आदित्य रुम के ही खिड़की पर दुपट्टे के फंदे मे झूल रहा था। परिवार वालो ने तुरंत आदित्य को अपोलो हास्पिटल मे भर्ती कराया। चेकअप के बाद डाकटरो ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक आदित्य टीवी पर क्राईम पेट्रोल जैसे सिरियल देखता था। उन दृशयो को दोहराने का प्रयास भी करता था। परिवार वाले इस बात को लकर मना भी करते रहते थे। बहरहाल मामले मे पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया।