कर्मचारियों का एलान..11 जुलाई को राज्यस्तरीय आंदोलन..1 जुलाई को जलाएंगे वित्त विभाग का फरमान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
chhattisgarh,news,cg news,hindi news,सरकारी ,दफ्तर, निगम, मंडलों,हजारों कर्मचारियों , नियमित, मांग ,राजधानी ,धरना प्रदर्शन,शिक्षक पंचायत,बस्तर,शिक्षामंत्री.धरना प्रदर्शन,शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा,प्रान्तीय संचालक विकास सिंह राजपूत,नवीन शिक्षाकर्मी संघ,प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा

बिलासपुर—- शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने एलान किया है कि 1 जुलाई को दो वेतन बृद्धि रोके जाने वाले  आदेश की प्रतियां जलाई जाँएगी। इस दौरान सभी कर्मचारी शासन की नीतियों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के जिला संयोजन रविन्द्र तिवारी ने बताया कि शासन ने कर्मचारियों को देय दो वृद्धि का आदेश जारी कर गलत निर्णय लिया है। विरोध में 1 जुलाई दोपहर को  नेहरूत चौक में प्रदर्शन किया जाएगा। सभी कर्मचारी और अधिकारी इस दौरान शासन के आदेश की प्रतियां जलाकर अपना आक्रोश जाहिर करेंगे।

            रविन्द्र तिवारी ने बताया कि सरकार ने दो वेतन वृद्धि का गलत फैसला किया है। कोविड 19 में काम कर रहे समस्त मेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों का बीमा नहीं कराया गया है। जबकि केन्द्र ने इस दौरान कोरोना वारियर्स का 50 लाख का बीमा किये जाने का निर्देश दिाय है। इसके अलावा शासन ने एक आदेश जारी कर कर्मचारियों और पेंशनरों का 9 प्रतिशत मंहगाई भत्ता काट दिया है। 

                 इन प्रमुख मांगो को लेकर सभी अधिकारी और कर्मचारी सरकार के आदेश के खिलाफ 10 जून से काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकार ने हमारे विरोध और आक्रोश को नजर अंदाज किया है।

             रविन्द्र ने जानकारी दी कि 1 जुलाई को जिला और ब्लाक स्तर पर वित्त विभाग से जारी आदेश का  विरोध करेंगे। साथ ही तुगलकी फरामन की प्रतियां भी जलाएंगे। मांग पुरी नहीं होने पर संगठन ने फैसला किया है कि 11 जुलाई को रायपुर में प्रान्तस्तरीय उग्र आंदोलन किया जाएगा।

close