कोरोना काल में चोरों ने दिखाया करतब …बिल्डर और डाक्टर के घर का तोड़ दिया ताला…जेवर समेत नगद पार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-चोरों ने कोरोना काल में अपनी तंगी दूर करने डाक्टर और बिल्डर को निशाना बनाया है। एक रात में दो चोरी को अंजाम किया है। दोनों ही मामलो मे सरकण्डा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
 
              सरकन्डा पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने बीती रात क्षेत्र में दो अलग अलग ठिकानों को निशाना बनाया है।  थाना प्रभारी शनिप कुमार रात्रे ने जानकारी दी है कि लोयला स्कूल रोड पर मोपका निवासी प्रापर्टी डीलर घनश्याम कुशवाहा का कार्यालय है। चोरों ने बीती रात प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय को निशाना बनाया। ताला तोड़कर गल्ले से करीब 25 हजार से अधिक रूपय़ों पर हाथ साफ किया है। घनश्याम कुशवाहा की शिकायत पर मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।
 
               जबकि बीती रात दूसरी घटना मोपका स्थित अरपा कॉलोनी की है। डॉ सरोज कुमार साहू निजी असप्ताल में चिकित्सक हैं।  डॉ. साहू रोज की तरह  मंगलवार सुबह ड्यूटी पर गए। लेकिन रोज की तरह घर ना लौटकर सरकंडा स्थित अपने ससुराल चले गए। बुधवार की सुबह डॉ. साहू को पड़ोसियों ने मोबाइल पर जानकारी दी कि घर के सामने का दरवाजा टूटा हुआ है। खबर के बाद डॉ. साहू मौके पर पहुंचे।
 
          उन्होने पाया कि चोरो ने अलमारी से सोने चांदी के जेवरात के अलावा नगद पर हाथ साफ किया है।
 
     शनिप रात्रे ने बताया कि दोनों की शिकायत को दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
TAGGED:
close