सीएम आवास के सामने आत्मदाह करने वाले युवक की हालत गंभीर.. अमित जोगी ने दिया 1 लाख…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
 बिलासपुर—- जनता कांग्रेस नेता  अमित जोगी ने  मुख्यमंत्री आवास के सामने  आत्मदाह करने वाले व्यक्ति का  फोटो  ट्वीट किया है अमित जोगी ने  अपने ट्वीट में  राज सरकार के  रीति और नीति पर निशाना साधा है लिखा है हरदेव सिन्हा  65% जल चुके हैं  स्थिति बहुत नाजुक है  ईश्वर से सलामती की दुआ मांगता हूं 
 
 
2 दिन पहले मुख्यमंत्री आवास के सामने  आत्मदाह करने वाले युवक से  मिलने  जनता कांग्रेस नेता अमित जोगी  अस्पताल पहुंचे  अमित जोगी ने इस बात की जानकारी क्विट के माध्यम से दी है।   जोगी ने लिखा है बेरोज़गारी से त्रस्त भाई हरदेव सिन्हा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होने की सूरत में हरदेव सिन्हा ने आत्मदाह किया।  आज उनसे मिलने प्रतिनिधियों के साथ अस्पताल गया।
 
   अमित जोगी ने बताया कि हरदेव सिन्हा65% से अधिक जल चुके हैं ।और अपने जीवन के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी हालत बेहद नाज़ुक है।उनके हौसले को पूरे छत्तीसगढ़ के नौजवान सलाम करते हैं।
 
    अमित ने कहा कि विधायक पेन्शन से1 लाख सहयोग राशि हरदेव के पिताजी प्यारेलाल सिन्हा को सौंपी है। राजनीति से ऊपर उठकर हम सबको संकल्प लेना होगा कि छत्तीसगढ़ में कोई और युवा स्व. योगेश साहू और हरदेव सिन्हा बनने के लिए मजबूर न हो।
close