भाजपा नेताओं ने जलाया सीएम का पुतला..युवा नेता ठाकुर ने कहा…हरदेव को जबरदस्ती बताया जा रहा पागल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सीएम आवास के सामने  बेरोजगारी से परेशान युवक के  आत्मदाह किए जाने पर आक्रोश जाहिर किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड के सामने सीएम का पुतला भी जलाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

         विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि घटना सभ्य समाज पर बदनुमा दाग है। संविधान में वर्णित राज्य के कल्याणकारी समाज की अवधारणा की असफलता को जाहिर करता है। कंही न कही बेरोजगारों को छत्तीसगढ़ की सरकार ने अपने घोषणपत्र में जो सब्जबाग दिखाया। अब युवा बेरोजगार व्यथित है।  घटना के विरोध में  और कांग्रेस  सरकार को नीद से जगाने हमने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया है। ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ के मूल मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय अपने वामपंथी सलाहकारों की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ने में मशगूल । 

        दीपक ठाकुर ने बताया कि विधानसभा चुनाव में युवकों को रोजगार का सब्जबाग दिखाने वाली प्रदेश सरकार  पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है।

                 प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका सुनीता मानिकपुरी ने बताया कि मुख्यमंत्री को युवकों की पीड़ा सुनने का वक़्त नहीं है। अब धमतरी निवासी आत्मदाह करने वाले युवक हरदेव सिन्हा को मानसिक रोगी बताकर सरकार आरोप से मुकर रही है।जबकि हरदेव की पत्नी और पिता ने मानसिक रोगी होने की बात को एक सिरे से ख़ारिज किया है।


भाजयुमो जिला महामंत्री लोकेशधर दीवान ने कहा कि पीड़ित युवक के घर में खाने के लिए चावल तक नहीं था। युवक हरदेव लगातार काम की तलाश में था। अब प्रदेश सरकार बताए कि  लॉकडाउन के समय प्रभावितों को राशन और अन्य सहायता सामग्री मुहैया कराने की बड़ी-बड़ी डींगें हाँकी जा रही हैं। सवाल उठता है कि आखिर हरदेव के परिवार के हक़ और  हिस्से का राशन और चावल कौन खा गया?

        भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रणव शर्मा ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से सरकार लोगों से दगावाजी कर रही है। प्रदेश में नई भर्तियां नही हो रही है। जिसके चलते युवा जगत में सरकार के प्रति भयंकर आक्रोश है।

      इस मौके पर दुर्गेश पाण्डेय, अनमोल झा, निखिल केशरवानी, गंगासागर बंजारे, विभा नहरेल, सरोज केरकेट्टा, स्वेता पाण्डेय, विकास सलूजा, रोहित मिश्रा, नवीन उभरानी, अमित तिवारी, आदित्य तिवारी, आशीष तिवारी, विजय छुगानी, नीतिन छाबड़ा, अनुज त्रिहान, इंशु गुप्ता, दीपक मोटवानी, महर्षि बाजपेयी, मोनू रजक, आशुतोष शर्मा, आशुतोष गोयल, आशीष मिश्रा, रितेश अग्रवाल, करण सिंह, संतोष दुबे, देवेश खत्री, तनुज रोहरा, संस्कार सोनी, विश्वजीत ताम्रकार, लखन भगतानी, धनंजय गोस्वामी, संस्कार सोनी, अभिषेक शुक्ला सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक …………………………………………….
दिनांक :- 01.07.2020

close