22 करोड़ 56 लाख से अधिक रूपए रिफण्ड..अप और डाउन गाड़ियों की व्यवस्था में परिवर्तन..रेल प्रशासन ने बताया..3 लाख से अधिक टिकट रद्द

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 22 मई से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  ने स्पेशल गाड़ियों के रद्द होने के बाद अब तक यात्रियों को साढ़े 19 करोड़ की अधिक राशि बिना सरचार्ज काटकर लौटाया जा चुका है। कुल 3 लाख से अधिक टिकट को रद्द किया गया है।
 
                दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के बिलासपुर, रायपुर और रायपुर मण्डल ने 22 मई से 30 जून तक 3 लाख 3 हजार 149 यात्रियों के टिकट को रद्द किया है। गाड़ी परिचालन नहीं होने की वजह से यात्रियों को 19 करोड़ 67 लाख 66 हजार 870 रुपए रिफ़ंड किए गए है।
 
          इसके अलावा ऑनलाइन और ई –टिकट से 26 हजार 630 यात्रियों ने टिकट रद्द कराया है। टिकट रद्दीकरण के एवज में यात्रियों को 1 करोड़ 88 लाख 90 हजार 155 रुपए लौटाया गया है।  कुल मिलाकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 3 लाख 31 हजार 779 यात्रियों ने टिकट रद्द कराए जा चुके हैं। यात्रियों को कुल 22 करोड़ 56 लाख 56 हजार 340 रुपए रिफ़ंड किए गए हैं।  
 
व्यवस्था में परिवर्तन     
                             
बिलासपुर रेल प्रशासन के अनुसार प्लेटफार्म में प्रवेश और बाहर निकलने की व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। नये व्यवस्था के तहत यात्रियों की प्लेटफार्म में प्रवेश के लिये गेट नम्बर तीन और निकास की व्यवस्था गेट नम्बर चार से की गयी है। रेल प्रशासन ने परिवर्तन का निर्णय यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर लिया है। 
 
              इसके अलावा गाड़ियों के प्लेटफार्म में आने की व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।  हावड़ा की तरफ जाने वाली गाड़ी यानि डाउन दिशा की सभी गाड़ियों को प्लेटफार्म 4–5 की जगह अब प्लेटफार्म नम्बर 1 में ली जा रही है। नागपुर की ओर जाने वाली यानि अप दिशा की सभी गाड़ियों को पूर्व की भांति प्लेटफार्म नंबर 4 पर ही लिया जाएगा।
TAGGED:
close