24 नए CORONA पॉजिटिव, रायपुर से 13 मरीज

Chief Editor
1 Min Read

रायपुर।प्रदेश में आज दोपहर करीब ढाई बजे 24 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर हैं, लेकिन अधिकारिक तौर पर रायपुर से सिर्फ 5 की पुष्टि की गई है। बाकी मरीज संभावित बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक 24 पॉजिटिव में रायपुर जिले से 13 मरीज मिलने की खबर है, लेकिन हेल्थ विभाग सिर्फ यहां से 5 मरीज के बारे ही बता रहा है। खबर यह भी है कि रायपुर के इन मरीजों में एम्स का एक सिविल इंजीनियर, एम्स मेडिकल स्टोर का एक कर्मचारी, एक विदेशी छात्र शामिल हैं, लेकिन इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। हेल्थ अफसरों का कहना है कि आज दोपहर 24 नए पॉजिटिव संभावित है। इसमें से सिर्फ 5 की जांच रिपोर्ट मिल पाई है। बाकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।CGWALL NEWS GROUP से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
close