निगम-मंडलों में नियुक्ति के लिए फिर कवायद,सीएम भूपेश बघेल की दो सीनियर विधायकों से चर्चा,जल्द नाम तय होने के संकेत

Chief Editor
2 Min Read

रायपुर।सरकार के निगम-मंडलों में नियुक्ति पर चर्चा के लिए सीएम भूपेश बघेल ने गुरूवार को मंत्रियों की बैठक बुलाई। बैठक में दो सीनियर विधायक सत्यनारायण शर्मा और धनेन्द्र साहू को भी आमंत्रित किया गया।मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार बैठक में स्वास्थय मंत्री टीएस सिंहदेव मौजूद नहीं थे, लेकिन उन्होंने फोन से अपनी तरफ से सुझाव दिए।आज ही सीएम बघेल ने मीडिया में चर्चा में कहा कि नाम तय कर हाईकमान को भेज दिए जाएंगे, और जल्द ही नियुक्तियां होंगी।सीएम हाऊस में हुई बैठक में सिर्फ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव शामिल नहीं हो पाए। वे भोपाल में हंै।निगम-मंडलों में नियुक्तियों पर चर्चा के लिए सत्यनारायण शर्मा और धनेन्द्र साहू को बुलाया गया। CGWALL NEWS GROUP से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

बताया गया कि प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने दोनों सीनियर विधायकों को निगम-मंडल का दायित्व संभालने की पेशकश की थी। किन्तु उन्होंने इंकार कर दिया था। चर्चा है कि उनसे समर्थकों के नाम मांगे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों को निगम-मंडलों में जगह देने पर सहमति बनी है। साथ ही साथ क्षेत्रीय संतुलन को बनाए रखने पर जोर दिया गया। जिन जिलों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है वहां के नेताओं को निगम मंडलों में रखने पर सहमति बनी है।

रायपुर के अलावा बिलासपुर, और नांदगांव के कई नेताओं को निगम-मंडल में जगह मिल सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मंत्रियों से चर्चा के बाद सूची हाईकमान को भेजी जाएगी। हाईकमान की मुहर लगने के बाद नियुक्तियां होंगी। उन्होंने कहा कि नियुक्तियां जल्द होने की संभावना है।

close