निगम,मंडल,आयोग में होगी दर्जन से अधिक नियुक्ति,आधा दर्जन MLA बन सकते हैं संसदीय सचिव,नामों पर बनी सहमति,फैसला कांग्रेस हाईकमान के हाथ

Chief Editor
2 Min Read

रायपुर।सरकार के निगम-मंडलों में नियुक्ति पर चर्चा के लिए सीएम भूपेश बघेल ने गुरूवार को मंत्रियों की बैठक बुलाई थी।करीब पांच घंटे तक चली बैठक में मंत्रियों के सुझाव लिए गए। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के साथ-साथ दो सीनियर विधायक सत्यनारायण शर्मा और धनेन्द्र साहू को भी आमंत्रित किया गया। बैठक में स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव मौजूद नहीं थे, लेकिन उन्होंने फोन से अपनी तरफ से सुझाव दिए।सूत्रों के अनुसार बैठक में जिलों के सुझाए गए कुछ नामों पर भी चर्चा हुई, कुछ नाम बैठक में आए, और कुछ नाम दिल्ली से भी आए।चर्चा है कि अरूण वोरा निगम मंडल के लिए असहमत नहीं हैं, लेकिन अमितेष शुक्ला ने किसी निगम मंडल के लिए मना कर दिया। वही अभी 5-7 मनोनयन ही होंगे, और ये भी दिल्ली से नामों पर मंजूरी मिल जाने के बाद होंगे।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

साथ ही मीटिंग मे संसदीय सचिव बनाने पर भी चर्चा हुई और यह विचार सामने आया कि हर लोकसभा क्षेत्र से एक-एक कांगे्रस विधायक को संसदीय सचिव बनाया जाए। इसमें ऐसे लोकसभाध्यक्ष को छोड़ देने की चर्चा हुई जहां से मंत्री अधिक हैं।मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार आधा दर्जन विधायकों को संसदीय सचिव बनाया जा सकता है। साथ ही साथ करीब दर्जनभर से अधिक निगम मंडल, आयोगों में नियुक्तियां की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों को निगम-मंडलों में जगह देने पर सहमति बनी है। साथ ही साथ क्षेत्रीय संतुलन को बनाए रखने पर जोर दिया गया। जिन जिलों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है वहां के नेताओं को निगम मंडलों में रखने पर सहमति बनी है। रायपुर के अलावा बिलासपुर, और नांदगांव के कई नेताओं को निगम-मंडल में जगह मिल सकती है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा था कि मंत्रियों से चर्चा के बाद सूची हाईकमान को भेजी जाएगी। हाईकमान की मुहर लगने के बाद नियुक्तियां होंगी। उन्होंने कहा कि नियुक्तियां जल्द होने की संभावना है।

close