महिला से साढ़े 3 किलो गांजा बरामद …आरोपिया ने बताया..पति राजू के साथ करती है कारोबार..नगद जब्त

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–– मुखबीर की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम पूजा साहू है। महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि पति राजू किसी दूसरी जगह से गांजा लाता है। और वह गांजा चोरी छिपे बेचती है। पुलिस ने महिला और उसके पति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सिरगिट्टी थानेदार यूएनशांत साहू ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि एक महिला तिफरा स्थित सब्जी मण्डी के सामने झोपड़ी के पास खड़ी है। उसके हाथ में एक पैकेट है। जिसमें गांजा रखा हुआ है। और वह ग्राहक की मांग पर बेचती है। मामले को तुरन्त पुलिस कप्तान की जानकारी में लाया गया। इसके बाद महिला पुलिस के साथ टीम को आरोपी महिला गांजा तस्कर को पकड़ने भेजा गया।

             य़ूएनशांत ने बताया कि घेराबन्दी के बाद महिला को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम पूजा साहू पति राजू साहू बताया। पूजा ने जानकारी दी कि वह मन्नाडोल में रहती है। महिला पुलिस गीता साहू  ने आरोपी महिला पूजा साहू के सामान की तलाशी ली। हाथ में रखे झोले में एक पैकेट पाया गया। तलाशी के दौरान जानकारी मिली कि पैकेट में गांजा रखा हुआ है।

                        पैकेट में कुल तीन किलो छःग्राम गांजा पाया गया। इसके अलावा आरोपी महिला के पास से 340 रूपए बरामद हुए। पुलिस टीम ने आरोपी महिला से गांजा बिक्री खरीदी के समर्थन में दस्तावेज भी मांगे। लेकिन वह दस्तावेज उपलब्धन कराने में असमर्थ पायी गयी। कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि गांजा उसका पति कहीं से लाता है। और वह गांजा बेचती है। महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि पति राजू इस समय जेल में बन्द है। 

                  थानेदार ने बताया कि पूछताछ के बाद गांजा को जब्त कर 100 ग्राम अलग से पैकेट में लेकर एफएसएल जांच के लिए भेजा गया। आरोपी महिला पूजा साहू के खिलाफ 27 साक्ष्य अधिनियम के अलावा एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसके अलावा आरोपी महिला के पति राजू साहू जो इस समय केन्द्रीय जेल में बन्द है। के खिलाफ 20(8) एन्डीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

TAGGED:
close