मेयर ने लिया व्यवस्था का जायजा.. स्वच्छता रथ को किया समर्मित.. कहा..काम आ रहा तैयब का अनुभव

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—-शहीद विनोद नगर चौबे वार्ड क्रमांक 32 को मेयर रामशऱण यादव, सभापति शेख  नजरूद्दीन शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक के हाथों स्वच्छता रथ की चाबी सौपी गयी।  स्वच्छता रथ पूर्व पार्षद ब्लाॅक अध्यक्ष तैयब हुसैन ने पार्षद  निधि से वार्ड वासियों और निगम प्रशासन को दिया है। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

          लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मेयर रामशरण यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। मेयर ने बताया कि पूर्व पार्षद तैयब हुसैन ने पार्षद निधि से स्वच्छता रथ को आम जनता के नाम समर्पित किया है। निश्चित रूप से उन्होने ऐसा कर वार्ड वासियों के प्रति अपने कर्तव्यों और जुड़ाव को जाहिर किया है। वाहन का उपयोग सफाई के साथ ही वार्डवासियों के अन्य जरूरतों को भी पुरा करेगा।

        मेय रने कहा ब्लाॅक अध्यक्ष तैयब हुसैन इस साल निगम नही पहुंचे। लेकिन मैं उनके अनुभव का लाभ निगम में लेता रहुंगा। लगातार 10 साल सक्रिय पार्षद के रूप में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है। फिलहाल उन्होने संगठन में अपनी भागीदारी को बेहतर अंजाम दे रहे हैं। 

                     कार्यक्रम को सभापति षेखनजरूद्दीन शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, पार्षद स्वर्णा शुक्ला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अभयनारायण राय ने किया। आभार की जिम्मेदारी को तैयब हुसैन ने पूुरा किया। इस दौरान महामंत्री देवेंन्द्र सिंह बाटू, पूर्व पार्षद पंचराम सूर्यवंशी, पूर्व पार्षद निर्मल मानिकपुरी, शेरू असलम, हर्ष परिहार, सोनू ठाकुर, आरिफ अली, कुमार सर, राजू यादव, मुकेश श्रीवास मैडी राव, प्रेम सोना, राजू साहू, अजय शर्मा, विनोद कछवाहा, अनष खोखर, समीर उल्ला, आशु शर्मा, एसआर टाटा, प्रशांत सिंह, अविनाश हुमने, जीतू गौतम, और वार्ड के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नगर भ्रमण और सफाई व्यवस्था का जायजा
 
पुराना बस स्टैंड, सिंधी कॉलोनी कालोनी में मेयर रामशरण ने नालियों की साफ सफाई और अन्य व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर ही लोगों की शिकायतों को दूर करने का प्रयास भी किया। 
 
            शहर की सभी नाली नालो की सफाई व्यवस्था पर मेयर रामशरण की लगातार नजर है। निगम के माध्यम से साफ सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लोगों की शिकायतो को निगम प्रशासन की तरफ से दूर भी किया जा रहा है। सड़को पर जलभराव की स्थिति न बने इसके लिए मेयर रामशरण यादव निगम अधिकारियों के साथ लगातार प्रयास भी कर रहे हैं। 
 
              इसी कड़ी मेंयर रामशरण यादव और स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन  राजेश शुक्ला ने रेलवे परिक्षेत्र शंकर नगर, हटरीचौक जूना बिलासपुर, चौबे कालोनी बधवापारा सरकंडा, राजेंद्र नगर, नूतन चौक, सिंधी कॉलोनी आज्ञेय नगर,  महुआ काम्पलेक्स बस स्टैंड,  चुचुहिया पारा क्षेत्र का भ्रमण किया।
 
             सभी जगह पहुंचकर मेयर ने सफाई कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान अब्दुल खान पार्षद, विजय यादव पार्षद,  आलोक सिंह , सेनेटरी इंस्पेक्टर राजेंद्र पाण्डेय, दिपक पंकज,विजय पवार स्वच्छता निरीक्षक,  विजय पवार,  संदीप,  राकेश वर्मा, राहुल यादव,  प्रेम शंकर राठौड़, महेंद्र यादव विशेष रूप से मौजूद थे। 

 

TAGGED: ,
close