सफाई का जायजा लेने पहुंचे मेयर.. कचरों का अम्बार देख भड़के..सेनेटरी इंस्पेक्टर पर उतारा गुस्सा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—शहर के मुख्य नालो के बाद निगम प्रशासन का अब वार्डो में सफाई अभियान जोरो पर है। मेयर रामशरण यादव मौके पर पहुंचकर लगातार सफाई अभियान का जायजा ले रहे हैं। सकरी गलियों में एक्सीवेटर की जगह सफाईकमियों के माध्यम से सफाई कराया जा रहा है।
 
           शुक्रवार को शहर के 16 जगहों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नालियों से  5 टैक्टर से ज्यादा कचरा निकलवाया। इस दौरान सफाई व्यवस्था की बुरी स्थिति देखने और लापरवाही सामने आने के बाद मेयर ने सेनेटरी इंस्पेकटर को जमकर फटकार लगाया। मेयर ने कर्मचारियों की अनुपस्थित होने वार्ड से शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की बात कही।
 
               जानकारी हो कि महापौर रामशरण यादव शहर के सभी बड़े नालों की सफाई अभियान के पूरा होने के बाद वार्डों की सकरी गलियों में व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। मौके पर निगम कमचारियों को बुलाया। जाम नालियों की स्थिति से अवगत कराते हुए नाराजगी जाहिर किया।
 
              महापौर रामशरण यादव ने आज वेयर हाउस रोड , साईं मंदिर रोड़ व्यापार विहार, हटरी चौक जूना बिलासपुर, गणेश हाइट्स तोरवा, टिकरापारा, सोनगंगा कालोनी, देवनन्दन नगर फ़ेस वन, सहित 16 जगहों में दौरा कर सफाई कार्य का निरीक्षण किया।  जाम नालियों और गन्दे पानी के रिसाव की शिकायतों पर गौर किया। महापौर ने सेनेटरी इंस्पेक्टरों को फटकार लगाने के साथ निर्देश दिया कि समस्या को तत्काल दूर किया जाए। इस दौरान भरत जुरयानी, सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रमोद दुबे, आलोक ठाकुर, विजय पवार, राजेंद्र पाण्डेय,करुन यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close