24 घंटे में पकड़ाए दोनों चाकूबाज ..मामले में नाबालिग भी शामिल..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने 2 दिन पहले चाकूबाजी के एक मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मारपीट में उपयोग किए गए बेल्ट और चाकू को बरामद किया है।
 
            सरकंडा थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि दो दिन पहले 2 जुलाई की रात करीब 8 बजे दुकान बन्द कर रवि मानिक पुरी अपने दोस्त हमेन्त मानिकपुरी को छोड़ने उसके घर कांछीबाड़ी बंधवापारा जा रहा था। हेमन्त मानिकपुरी के घर के पास महुआ पेड़ के नीचे दो लोग बैठे थे। दोनों ने यकायक गाली गलौच करना शुरू कर दिया। हेमन्त मानिकपुरी ने गाली देने से मना किया। इसके बाद नाराज दोनों पहले बेल्ट से मारपीट की। इसके बाद कू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हेमन्त को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 
              घटना क्रम की जानकारी रवि मानिकारी पुरी ने थाना पहुंचकर 3 जुलाई को लिखित में दी। रवि की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ 307,294 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
 
              शनिप रात्रे ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर चाकूबाजी करने वाला मुख्य आरोपी छोटू कश्यप ऊर्फ चन्द्रप्रकाश कश्यप पिता मुन्ना कश्यप को सतबहनिया स्थित घर से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने चाकूबाजी और मारपीट का जुर्म कबूल किया गया। पूछताछ के आधार पर उसके साथ मौजू नाबालिग को भी हिरासत मेे लिया गया।
     
                    दोनों आरोपियों के पास से मारपीय में उपयोग किए गए बेल्ट और चाकू को बरामद किया गया है ।
TAGGED:
close