हेराल्ड के बहाने राजनैतिक दुश्मनी..कांग्रेस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20151219_132546बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आज नेशनल हराल्ड मामले में केन्द्र सरकार के विरोध  में बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस ने  नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शुक्ला,शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव,संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले के बहाने बीजेपी अपनी राजनैतिक दुश्मनी भुनाना चाहती है। जबकि इस मामले में गांधी परिवार की एक पैसे की भी लाभ की चाह नही है।  कांग्रेस के नेतागण और कांग्रेस ने पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया है कोर्ट का सम्मान करते है उन्होंने कहा की ये विरोध  बीजेपी की नीतियों और कांग्रेस को बदनाम करने का है।

         जिला ग्रामीण कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस के आरोपो से विचलित है और उनकी कोशिश कांग्रेस के नेताओ को झूठे मामले में फंसा कर कार्यकर्ताओ को आंतकित करना है।लेकिन बीजेपी की इस साजिश को कांग्रेस  सफल नही होने देंगी।

                    शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्त्ता एक सच्चे  सिपाही की तरह बीजेपी के साजिश का जवाब देने के लिए खड़ा है ।जनता  बदले की राजनीती करने वालो को सबक सिखाएगी। संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने भी भाजपा और केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की धड़कन है। लाख कोशिश केन्द्र कर ले लेकिन जनता धड़कन को बंद नहीं होने देगी।  जनता अब सब कुछ समझ चुकी है कि अपनी असफलता को दूसरे के सिर पर रखना ही भाजपा का काम नाम है।

                 प्रदर्शन कार्यक्रम में, रामशरण यादव,पंकज सिंह,शैख गफ्फार,शहजादी कुरैशी, हरमेन्द्र शुक्ला,सुभाष सिंह,ऋषि पाण्डेय,फिरोज कुरैशी शैलेन्द्र जायसवाल,शेख नजरूद्दीन समेत सभी कांग्रेस पार्षद और वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

close