गुरू पूर्णिमा पर रूद्राध पौधरोपण.. दादा मनीष दत्त को किया गया याद..आचार्य गिरधर शर्मा ने डाला रूद्राक्ष पर प्रकाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- गुरु पूर्णिमा पर्व पर रविवार को बहुत ही सम्मान के साथ जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सुबह 10-00 बजे कला मर्मज्ञ एवं काव्य भारती के संस्थापक दादा मनीष दत्त की स्मृति में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
 
              रूद्राक्ष एवं अन्य औषधीय पौधों का रोपण नेहरू नगर स्थित बाजपेयी परिषद एमआइ जी /57 में किया गया। इस मौके पर लोगो ने अपने विचार भी पेश किए। रुद्राक्ष पुरुष एवं आध्यात्मिक गुरु आचार्य गिरधर शर्मा ने गुरु पूर्णिमा और रुद्राक्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्हें रूद्राक्ष को मानव जीवन के लिए कल्याणकारी होना बताया।
 
                        कवि डॉ अजय पाठक ने प्रदेश में रुद्राक्ष पौधों के रोपण के लिए पंडित गिरधर शर्मा के प्रयासों की सराहना की। पाठक ने कहा गरूदेव गिरधर शर्मा को आज पूरा प्रदेश ‘रुद्राक्ष पुरुष’ के रूप में जानता है। इस अवसर पर कला मनीषी श्री मनीष दत्त के समग्र योगदान को यादकर उपस्थित लोगों ने विनम्र श्रद्धांजलि दी।  साथ ही छत्तीसगढ़ी के समर्थ कवि पंडित द्वारिका प्रसाद तिवारी ‘विप्र’ के जन्मदिवस पर उनके साहित्यिक अवदान को स्मरण किया गया।
 
कार्यक्रम के अंत में साहित्यकार विजय सिन्हा महासचिव काव्य भारती ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश बाजपेयी अध्यक्ष काव्य भारती , अक्षय जैन, बबलू खंडेलवाल, चंद्रमोहन बाजपेयी, आनंद प्रकाश गुप्त, चंद्रप्रदीप बाजपेयी, अजय श्रीवास्तव, प्रदीप साहू, प्रतीक शर्मा, केशव किशोर बाजपेयी डा चन्द्र नाथ बाजपेयी,श्रीमती शिखा ,षीवेश ,योगेश,दिलीप समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
(चन्द्र प्रकाश बाजपेयी पूर्व विधायक)
अध्यक्ष काव्य भारती बिलासपुर
close