भाजपा नेताओं ने पितृ पुरूष को किया याद..बताया..डॉ.मुखर्जी के प्रयास से जम्मू कश्मीर बना देश का अभिन्न अंग

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—भारतीय जनसंघ के संस्थापक, शिक्षाविद डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने याद किया। जयंती अवसर पर जिले के भाजपा मंडलों के शक्ति केन्द्रों और बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

            डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर बिलासपुर नगर के सभी भाजपा नेताओं ने पुराना बस स्टैण्ड स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सांसद अरूण साव ने कहा कि एक देश मे दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नही चलेगा। नारे के साथ डॉ.मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर के आंदोलन में भाग लिया। बिना अनुमति जम्मू कश्मीर में जाने का निश्चय किया। तात्कालीन समय जम्मू कश्मीर में जाने के लिए परमिट लेना जरूरी होता था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रयास से परमिट राज्य की प्रक्रिया खत्म हुई।
 
         वक्ताओं  ने बताया कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रेरणा पर चलकर भाजपा का गठन किया गया। आज भाजपा  विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उसी पार्टी का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 को समाप्त कर डॉ मुखर्जी जी के सपनों को साकार किया।

        भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि 23 जून 1953 को संदिग्ध परिस्थितियों में जम्मू जेल में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखजी की मृत्यु हुई। उन्होने देश के लिए शहादत देकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग होने पर अभियान चलाया। उसी का परिणाम है कि कश्मीर आज भी भारत का अभिन्न अंग है।

             कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने किया। आभार भाजपा बिलासपुर मध्य मंडल अध्यक्ष अरविंद बोलर ने किया। इस मौके पर सांसद अरूण साव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, अरविंद बोलर, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, निम्मा जीवनानी, जुगल अग्रवाल, संदीप दास, विनोद सोनी, गोपी ठारवानी, धीरेन्द्र केशरवानी, प्रकाश यादव, वल्लभ राव, अमित तिवारी, नारायण गोस्वामी, श्रीकांत सहारे, जगदीश पाण्डेय, उदय मजूमदार, दुर्गा सोनी, रंगा नादम, सुनीता मानिकपुरी, सुब्रत दत्ता, विकास मिश्रा, योगेश बोले, उमेश यादव, अमरदीप बोलर, कमल कौशिक, बबलू पमनानी, केदार खत्री, गणेश रजक, देवेश सोनी, आनंद तिवारी, कृष्णमोहन पाण्डेय, किशोर शुक्ला, डब्बू राव, आशीष मिश्रा, आशीष तिवारी, आदित्य यादव, बिंदा कश्यप, रवि मोहोड़ सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
TAGGED:
close