लिपिकों के वेतन में होगा सुधार..रोहित तिवारी ने बताया..सचिवालय ने मांगी जानकारी..संघर्ष के बाद मिली सफलता

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपु——मुख्यमंत्री ने एलान किया है कि लिपिकों के वेतनमान में सुधार किया जाएगा। सीएम ने सचिवालय से जानकारी मांगी है। निर्देश के बाद प्रदेश के लिपिकों का वेतनमान सुधार की प्रक्रिया प्रारंभ भी हो चुकी है। 
 
               मामले में मुख्यमंत्री सचिवालय ने कलेक्टर बिलासपुर से जानकारी मांगी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष 17 फरवरी 2019 को त्रिवेणी भवन में आयोजित महा अधिवेशन में प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के लिपिकों के वेतनमान सुधार का एलान किया था।
 
            घोषणा के एक साल बाद तक घोषणा पर अमल ना होने पर संघ नेसमय-समय पर मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण कराया गया। साथ ही प्रदेशभर के लिपिकों ने पोस्टकार्ड अभियान भी चलाया।
 
             मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री की मांग को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही का निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव केके गौतम ने पत्र जारी कर कर कलेक्टर बिलासपुर से घोषणा के संबंध में जानकारी की मांग की है।
 
         जानकारी हो कि मुख्यमंत्री की घोषणा पर संबंधित जिले के कलेक्टर के माध्यम से ही जानकारी भेजी जाती है। इस संबंध में बिलासपुर कलेक्टर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया गया है।  रोहित तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन का एक पत्र मिला है। पत्र में जानकारी के साथ सहयोग की बात कही गयी है।
 
               लिपिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि शासन ने घोषणा से जुड़े  संबंधित दस्तावेज मांगा था। सारी जानकारी  जिला प्रशासन को दे दिया गया है। इसमें मुख्यमंत्री के भाषण की डीवीडी और समाचार पत्रों की कटिंग के अलावा समय समय पर दिए गए ज्ञापन भी शामिल हैं।
 
               श्री तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा पर संघ को विश्वास है और लिपिकों का वेतनमान शीघ्र सुधरेगा।  इस बात को लेकर संघ पूरी तरह आशान्वित है।
close