पुलिस की सख्त कार्रवाई.. पकड़े गए.. कोचिया,चाकूबाज और फरार वारंटी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—पलिस कप्तान एसपी प्रशांत अग्रवाल के विशेष निर्देश पर सोमवार को फरार आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।  अलग-अलग आपराधिक वारदातों में शामिल 13 आरोपियों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ दर्ज विभिन्न धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की गयी।
 
             एडिश्नल एस पी ओम प्रकाश शर्मा ने जानकारी दी कि अभियान के दौरा्न शराब कोचियों पर भी कार्रवाई की गयी है। चाकूबाजी और चोरी के आरोपियों को भी पकड़ा गया है। शर्मा ने कहा कि पुलिस कप्तान ने कोरोना काल में बढ़ रही आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दियए हैं। निर्देशों को ध्यान में रखते हुए अपराधियों को खोज कर बाहर निकाला जा रहा है।
 
             लगातार फरार आरोपियों को पकड़ा जा रहा है। सोमवार को तखतपुर पुलिस ने 1 प्रकरण के 1 आरोपी, सकरी के 1 प्रकरण में 4 आरोपियों को धर दबोचा है। इसके अलावा  तारबाहर थाना ने 1 प्रकरण के 2 आरोपी, हिर्री थाना ने 1 प्रकरण के 1 आरोपी को पकड़ा है। कोनी थाना ने 2 प्रकरण में 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है।
 
                 एडिश्नल एसपी के अनुसार रतनपुर पुलिस ने 1 प्रकरण के 1 आरोपी, तोरवा ने 1 प्रकरण के 1 और कोटा ने 1 प्रकरण के 1 आरोपी को पकड़ा है।  पकड़े गए आरोपियों में दुष्कर्म, चोरी, शराब और चाकूबाजी के अपराध हैं।
 
  वहीं मामले में पुलिस कप्तान ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।थाना प्रभारी अलग-अलग प्रकरण के फरार आरोपियों और फरार वारंटियों को पकड़े रहे हैं।
TAGGED: ,
close