बिलासपुर—- मस्तूरी पुलिस समय पर पहुंच गयी…और बेहोश व्यक्ति लुटने से बच गया। घटना जयराम नगर की है। पुलिस को देर शाम जानकारी मिली कि एक व्यक्ति जयरामनगर चौक पर अचेत अवस्था में है। उसके पास कुछ सामान है। खबर मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंच गयी। व्यक्ति को उठाकर थाना लाया गया। होश आने के बाद उसने जो कुछ बताया..उसे सुनकर पुलिस वाले भी राहत की सांस लिए।
मस्तूरी थाना प्र्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि अकलतरा निवासी सुरेन्द्र बंजारे पिता साहेब लाल बंजारे मस्तूरी में किराए के मकान में रहता है। पेश से स्वास्थ्य कार्यकर्ता है। मस्तूरी में जमीन खरिदने जांजगीर जिले से गोल्ड लोन 1 लाख 60 हजार रूपए लेकर मस्तूरी लौट रहा था। उसके पास सोने का आभूषण और चेक बुक के अलावा एटीएम कार्ड भी था। अंधेरा हो जाने के बाद वह जयरामनगर पहुंचा और चौक पर अचेत होकर गिर गया।
फोन से किसी ने जानकारी दी कि एक व्यक्ति घायल होने के बाद बेहोश अवस्था में जयरामनगर चौक में पड़ा है। खबर मिलते ही डायल 112 के सहारे बेहोश सुरेन्द्र बंजारे को थाना लाया गया। इसी बीच जानकारी मिली कि सुरेन्द्र बंजारे का रिश्तेदार मस्तूरी में रहता है। उसे मामले की तत्काल जानकारी दी गयी। दौड़ा भागा रिश्तेदार थाना पहुंचा। इस दौरान सुरेन्द्र बंजारे होश में आ चुका था।
रिश्तेदार ने बताया कि कुछ देर पहले ही वह सुरेन्द्र को फोन लगाया। लेकिन फोन बन्द मिला। इसके बाद वह काफी परेशान था। मामले की जानकारी देने वह पुलिस स्टेशन ही आ रहा था। इसी बीच थाने से फोन आ गया। देखकर खुशी हुई।
होश में आने के बाद सुेरन्द्र ने सारी जानकारी दी। साथ ही बताया कि वह क्यों बेहोश हो गया। उसने रकम और नगद की भी जानकारी दी। पुलिस ने आधार कार्ड कार्ड से तस्दीक करने के बाद आभूषण की गठरी,नगद, एटीएम कार्ड को सुरेन्द्र के हुवाले किया। थानेदार फैजुल शाह ने बताया कि समय रहते सुरेन्द्र बंजारे अनहोनी से बच गया।