कोरोना नेगेटिव रिपोर्टः पुलिस प्रशासन में खुशी..कप्तान का आदेश..2 दिन बाद लौटी सिविल लाइन थाना की रौनक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—– बलात्कार का आरोपी कोरोना पाजीटिव पाए जाने के बाद सिविल थाना से कामकाज बन्द करने के बाद अस्थायी रूप से ताला लगा दिया गया था। पुलिस कप्तान ने ट्विट कर बताया कि दो दिन बाद अब सिविल लाइन थाना के ताला को खोल दिया गया है। अब पहले की तरह का थाना का संचालन शुरू हो गया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     जानकारी हो कि दो दिन पहले ही सिविल लाइन थाना से काम काज को अस्थायी रूप से बन्द कर दिया गया था। तात्कालीन समय बताया गया कि रविवार को बलात्कार के जिस आरोपी को मैसूर से सिविल लाइन थाना लाया गया था। कोरोना पाजीटिव होने की जानकारी मिली। इसके बाद सिविल लाइन थाना को सील किया गया। कामकाज को तारबाहर थाना से संचालित किया जाने लगा। कैदियों समेत 17 पुलिसकर्मियों का सैंपल रायपुर जांच के लिए भेजा गया ।

             रायपुर से मिली रिपोर्ट के अनुसार भेजे गए सभी 19 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव है। खबर के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। सब कुछ सामान्य होने की खबर के बाद पुलिस कप्तान ने सिविल लाइन थाने को फिर से खोलने का आदेश दिया। 

                      बताते चलें कि बलात्कार के आरोपी को मैसूर से लाए जाने के बाद सिविल लाइन थाने में रखा गया था। बाद में उसे जेल शिफ्ट किया गया। कोरोना पाजीटिव खबर के बाद आरोपी के सम्पर्क में आए कैदियों की सैम्पल को भी रायपुर भेजा गया था। लेकिन रिपोर्ट आने के बाद पुलिस से लेकर जेल प्रशासन ने खुशी जाहिर की है।

                          इस बीच पुलिस कप्तान ने सिविल लाइन थाना खोले जाने का आदेश दिया है। बुधवार की शाम एक बार फिर सिविल लाइन थाना में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। बताते चले कि कामकाज बन्द होने के दौरान थाना को सेनीटाइज भी किया गया है।

TAGGED:
close