बिलासपुर—- छत्तीसगढ़ सरकार के प्रमुख सचिव आरपी मण्डल अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर और कमिश्नर समेत नगर विधायक के साथ अरपा तट से विस्थापित स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही विस्थापित लोगों से मुलाकात कर लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द करने को कहा।
नगर विधायक ने बताया कि जिले के आलाधिकारियों के साथ सरकार के प्रमुख सचिव आरपी मण्डल ने अरपा तट से विस्थापित किए गए स्थल का निरीक्षण किया। शैलेश पाण्डेय ने बताया कि इस दौरान प्रमुख सचिव के साथ चाटापारा से रपटा तक स्थिति का जायजा लिया।साथ ही मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी अरपा परियोजना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
पाण्डेय ने जानकारी दी कि बिलासपुर की सम्मानीय जनता की वर्षों की भावनाओं को जल्द ही अमली जामा पहनाया जाएगा। प्रमुख सचिव ने बताया कि अरपा के दोनो तट पर फोर और सिक्स लेन सड़क का निर्माण किया जाए। सड़क के सामानान्तर नाले का भी निर्माण होगा। शहर का गन्दा पानी दो मुहानी तक जाएगा। पानी का ट्रीटमेन्ट किया जाएगा।
प्रमुख सचिव की मौजूदगी में विधायक ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए चरणबद्ध तरीके से बजट आएगा। अरपा पर दो बड़े बैराज शिवगाट और पचरी घाट में बनेगा। सरकार ने शिवघाट बैराज के लिए 49 करोड़ राशि आवंटित कर दिया है। दो एक दिन में टेण्डर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। आने वाले एक सप्ताह के अन्दर पचरी घाट के लिए बजट आ जाएगा। दोनो बैराज में 100 करोड़ खर्च होंगे। बैराज निर्माण के बाद अरपा सदानीरा रहेगी। नदी में 12 महीने पानी रहेगा। इससे बिलासपुर का जलस्तर भी बढ़ेगा। साथ ही लोगों को पेयजल की समस्याओं का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
शैलेश पाण्डेय ने कहा कि आज मुख्य सचिव से अरपा को लेकर लम्बी चर्चा हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिलासपुर की आवाज़ और भावनाओं और मुख्यमंत्री के अनुसार ही अरपा का विकास किया जाएगा। अरपा में गंदा पानी अब कभी नहीं डाला जाएगा।