बिलासपुर में कोरोना विस्फोट..1 दिन में 13 पाजीटिव…70 का बुजुर्ग और 3 साल की बच्ची भी संक्रमित..4 एम्स और 9 मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— जिले में शुक्रवार को कोरोना विस्फोट हुआ है। कुल 13 मरीज कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। पाए गए मरीजों में एक तीन और दूसरी चार साल की बच्ची भी है। जिसे इलाज के लिए रायपुर एम्स भेजा गया है। जबकि सबसे बुजुर्ग मरीज की उम्र 70 साल है..बुजुर्ग मरीज को भी एम्स में दाखिल किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  शुक्रवार को बिलासपुर में कोरोना विस्फोट हुआ है। पीसीआर के अनुसार कुल  13 लोगों में कोरोना पाजीटिव पाया गया है। इसमें 70 साल का बुजुर्ग और 3 साल की बच्ची भी कोरोना पाजीटिव पायी गयी है। पाए गए मरीजों में पांच मरीज मस्तूरी, चार बिल्हा और 4 संक्रमित मरीज बिलासपुर शहर से हैं।

 सबसे ज्यादा और सबसे उम्र का मरीज          

          रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा उम्र का मरीज 70 साल का है। जबकि सबसे कम उम्र वाली मरीज की उम्र तीन साल है। दोनों ही मस्तूरी से हैं। वहीं बिलासपुर में 4 और 9 साल की बच्ची भी कोरोना पाजीटिव पायी गयी है। इन चारो मरीजों को रायपुर स्थित एम्स में भर्ती किया गया है। 

कहां से कितने मरीज पाए गए

             मस्तूरी से कुल पांच मरीजों की जानकारी है। किसी भी मरीज का ट्रैवलिंग हिस्ट्री नहीं है। सबसे अधिक उम्र यानि 70 वर्षीय मरीज भी मस्तूरी से ही है। मस्तूरी के पांच में से दो मरीजों को रायपुर स्थित एम्स में भर्ती किया गया है। पाए गए पांच में से दो मरीज महिला फीमेल हैं।

              बिल्हा से पाए गए चार मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री है। सभी मरीज मेल है। इन्होने बनारस की यात्रा की है। सभी मरीजों को कोविड अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किया गया है। सभी मरीज पूरूष वर्ग से हैं। 

                     बिलासपुर से आज कुल चार महीज मिले हैं।  सभी को आज ही कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें ले एक मरीज की खण्डवा ट्रैवलिंग हिस्ट्री है। कुल दो मरीजों को एम्स और दो को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। बिलासपुर में पाए गए कुल चार मरीजों में दो  मरीज बच्ची है। जिसमें एक की उम्र करीब 4 और 9 साल है।   बिलासपुर में मिले चार में से बस एक मरीज ही पुरूष है।   

जिले में कुल 282 लोग प्रभावित

             स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक कुल 280 प्रभावित मरीज पाए गए। जिनमें से 185 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। नेगेटिव पाए गए सैम्पल 11429 है। पाजीटिव पाए गए सैम्पल 280 है। एक्टिव मरीजों की संख्या फिलहाल 92 है।

                        शुक्रवार को बिलासपुर में 13 लोगों का पीसीआर टेस्ट लिया गया है। बिल्हा में 4, मस्तूरी में 9 और कोटा में कुल 5 लोगों को पीसीआर टेस्ट लिया गया है।

TAGGED:
close