हम सेवक हैं..राजनेता नहीं..सरदार जसबीर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20151221-WA0008बिलासपुर– आम आदमी पार्टी बिल्हा इकाई ने रविवार को बिल्हा विधानसभा पार्टी कार्यालय का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बिल्हा विधानसभा प्रभारी सरदार जसबीर सिंह के अलावा आम आदमी पार्टी के जिला स्तरीय प्रभारी आप नेता उपस्थित थे। पार्टी कार्यालय का उद्घाटन आम आदमी पार्टी के नेता रविशंकर तिवारी ने की।

                आम आदमी पार्टी बिल्हा विधानसभा के संयोजक सरदार जसबीर ने बताया कि कार्यालय लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर खोला गया है। कार्यालय का शुभारम्भ रविशंकर तिवारी ने फीता काटकर किया। जसबीर के अनुसार हमारा उद्देश्य बिलकुल सप्ष्ट है कि हम राजनीति नहीं केवल जनता की सेवा करना चाहते हैं। नासूर बन चुकी छोटी-छोटी समस्याओं को लोगों की जिन्दगी से दूर करना ही हमारा उद्देश्य  है। कार्यालय खुलने से व्यवस्था से पीड़ित आम आदमी को अब दर दर भटकना नहीं पडेगा। आप का कोई ना कोई सिपाही हमेशा कार्यालय में रहेगा। लोगों की समस्याओं को सुनेगा। आम आदमी का एक एक कार्यकर्ता लोगों की लड़ाई को पंचायत से लेकर सदन तक लडेगा।

                    जसबीर ने बताया कि  बताया कि  आम आदमी पार्टी का उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि सेवा करना है। कार्यालय खोलने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनता को भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ जागरूक करना भी है।

                        इस मौके पर बिलासपुर जिला संयोजक नीलोत्पल शुक्ल ने बिल्हा आप संयोजक सरदार जसबीर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अपने उद्देश्यों में जरूर सफल होगी। बिल्हा विधानसभा कार्यालय और जसबीर का प्रयास आने वाले समय में पार्टी के उद्देश्यों की पूर्ती का मील का पत्थर साबित होने वाला है।

             कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम अवसर पर दौरान सुबीर राय,सूर्या शर्मा,राकेश सिंह,शुभम्,दीपांशु,प्रियंका शुक्ला, दिलदार सिंह, रवि यादव,अश्विनी कौशिक, मनोज निषाद, खगेश केवट,प्रथमेश मिश्र, लखन सिंग,नन्द कश्यप,राजेन्द्र गोस्वामी,सुनील कौशिक,सुरेश कौशिक,चन्द्रप्रकाश कौशिक उपस्थित थे। सभी ने एक दूसरे को बधाई देते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ अंतिम दम तक लड़ने की शपथ ली।

close