अब एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव,दो बार बन चुके हैं सांसद

Chief Editor
2 Min Read

लखनऊ।बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चौहान उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में सैनिक वेलफेयर, होम गार्ड्स, पीआरडी और सिविल सिक्योरिटी मंत्रालय संभाल रहे हैं। चौहान से पहले पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और स्कॉटलैंड के माजिद खान कोविड-19 पॉजिटिव होने वाले क्रिकेटर थे।चौहान उत्तर प्रदेश के अमरोहा से 1991 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट से सांसद बने थे। इसके बाद वे 1998 में फिर से इसी सीट से सांसद बने थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

हालांकि, वे 1996 में चुनाव हार गए थे। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘चेतन चौहान जी भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके लिए शुभकामनाएं भेज रहा हूं। जल्द ठीक हो जाइए, सर। यह एक मुश्किल रात है। बीग बी (अमिताभ बच्चन) के बाद अब चेतन जी।’’ रुद्र प्रताप सिंह (आरपी सिंह) ने भी चौहान के लिए दुआएं मांगी।चौहान उत्तर प्रदेश के अमरोहा से 1991 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट से सांसद बने थे। इसके बाद वे 1998 में फिर से इसी सीट से सांसद बने थे।

close