यादव समाज ने किया गौधन योजना का बखान..सीएम को पहनाया रावत नाचा ड्रेस..आभार भी जाहिर किया

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—-नरूवा गरुवा घुरूवा बारी जैसी महत्वपूर्ण योजना की सफलता के बाद छत्तीसगढ़ किसानों ने गौधन योजना की तारीफ की है। यादव समाज ने रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जाहिर किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                 यादव समाज के प्रमुख लोगों ने बताया कि गोधन न्याय योजना से गौ संरक्षण ,गौ पालन ,को बल मिलेगा। गौपालकों की आर्थिक स्थिति दृढ़ होगी। जीविकोपार्जन का रास्ता खुलेगा। साथ ही पशुओं की महत्ता भी बढ़ेगी।
 
                                  योजना के सम्मान में रावत नाच महोत्सव समिति बिलासपुर के संयोजक काली चरण यादव और राजू कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में यादव समाज के गणमान्य लोग रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को  रावत नाच की पारंपरिक वेशभूषा जैकेट, कलगी ,पगड़ी,अस्त्र शस्त्र से सज्जित किया।
   
           इस दौरान यादव समाज के लोगों ने सीएम को अभिनन्दन पत्र ,मड़ई पत्रिका और गौ माता का प्रतीक चिन्ह भेंट भी किया। इस मुख्यमंत्री ने फरी भी घुमाया।
 
            सादगी भरे सम्मान समारोह मे धन्नू यादव, विशम्भर यादव, चंद्रिका यादव, रामचरण यादव, आदित्य यादव ,लखन लाल यादव,संतोष यादव, अभिमन्यु यादव, सतीष यादव, नन्हे यादव, चिंटू यादव, जी आर यादव, गणेश राम यादव, गोपी यादव एवं अन्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
close