गले की फांस बनी रिहायशी क्षेत्र में ट्रांसपोर्टिंग..भाजपा नेता ने खोला मोर्चा..यातायात प्रभारी ने कहा.. मंगलवार को चलाएंगे अभियान..जब्त होंगी गाड़ियां..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- भाजपा नेता और पार्षद दुर्गा सोनी ने मेयर,कलेक्टर, पुलिस कप्तान और यातायात प्रभारी से बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की है। दुर्गा सोनी ने लिखित में बताया कि मेडिकल काम्पलेक्स और सरयू बागीचा में अवैध पार्किंग के चलते लोगों को भारी अव्यवस्था का शिकार होना पड़ रहा है। आए दिन होने वाले हादसे  के चलते लोगों का भारी आक्रोश है। यदि समय रहते इसका निराकरण नहीं किया गया तो प्रशासन को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  

Join Our WhatsApp Group Join Now

                भाजपा नेता और पार्षद दुर्गा सोनी ने बताया कि निगम के रिहायशी इलाको में भारी वाहनों की अवैध पार्किंग को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। खासकर मेडिकल काम्पेलेक्स और सरजू बागीचा के रिहायसी इलाकों में रोजाना सैकड़ों भारी वाहनों का आना जाना होता है। आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। और हादसा होता भी है। एक दिन पहले ही सरजू निवासी एक बच्चा भारी वाहन की चपेट में आ गया। भारी तनाव के बीच पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा। बावजूद इसके वाहन मालिक और व्यापारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। यदि भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो जाए तो कानून व्यवस्था को बिगड़ने में समय नहीं लगेगा।

                            दुर्गा सोनी ने कहा कि कई बार मौखिक रूप से जिला और निगम प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन किसी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। यही कारण  है कि अवैध ट्रांसपोर्टिंग का कार्य रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना जरूरी है।  

आज समझाया..कल पूरी गाड़ी उठाई जाएगी

                  यातायात एडिश्नल एसपी रोहित बघेल ने बताया कि आज मेडिकल काम्पलेक्स क्षेत्र में हल्की फुल्की कार्रवाई हुई है। यदि लोग भारी वाहनों की अवैध ट्रांसपोर्टिंग के अलावा रिहायशी क्षेत्र में पार्किंग करते पाए गए तो कठोर कार्रवाई होगी। आज तो समझाया गया है। यदि बाज नहीं आते हैं तो मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 283 के तहत कठोर कार्रवाई होगी। गाड़ियों को जब्त किया जाएगा। मंगलवार को सरजू बगीचा और मेडिकल काम्पलेक्स में करेंगे कार्रवाई।

close