निगम नेता प्रतिपक्ष ने गिनायी खामियां..अमृत मिशन में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार..इंजीनियर, ठेकेदार की मनमानी पर लगाएं

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी ने अमृत मिशन में भारी भ्रष्टाचार आरोप लगाया है। विधानी ने बताया कि अमृत मिशन योजना के कार्य में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। साथ ही ठेकेदार की लापरवाही और इंजीनियर की लापरवाही के चलते जनता  हलाकान है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                भाजपा नेता और निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी ने अमृत मिशन योजना में लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। विधानी ने आज निगम आयुक्त को लिखित शिकायत कर बताया कि अमृ मिशन के कामकाज में भारी भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। मापदण्ड के अनुसार पाइप का प्रयोग नहीं करते हुए ठेकेदार घटिया पाइप का उपयोग कर रहा है। गड्ढा करने के बाद कई माह तक छोड़ दिया जाता है। अब तक इसी गड्ढे से कई बार हादसे हो चुके हैं। जनता में इस बात को लेकर भंयकर आक्रोश है।

               अमृत मिशन कार्य योजना में गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विधानी ने कहा कि गड्ठों में पाइप डालते समय मलवे ककी फीलिंग की जा रही है। काम काज के दौरान ठेकेदार क्या कुछ कर है इसकी मानीटरिंग भी नहीं हो रही है। देखने में पाया गया है कि फील्ड इंजीनियर हमेशा नदारद रहता है। दुख इस बात की है कि जनप्रतिनिधियों की शिकायत के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। आज भी गाधी चौक से गोलबाजार और नेहरू चौक तक नाली खोदने के बाद फिलिंग  नही किया गया है। फीलिंग में मलवे की जगह रेत का उपयोग किया जाए।

                                  विधानी ने अपनी शिकायत पत्र में कहा है कि नगर निगम सीमा का विस्तार हो चुका है। इसलिए बेहतर होगा कि अमृत मिशन योजना में ग्रामीण क्षेत्रों को भी शामिल किया जाए।

          विधानी ने कहा कि महात्वाकांक्षी अमृत मिशन योजना को ठीक से मानीटरिंग की जरूरत है। अधिकारियों और ठेकेदारों को मनमानी पर लगाम लगाया जाना बहुत जरूरी है। यदि शिकायत को गंभीरता से नही लिया जाता है तो भाजपा पार्षद विरोध में आवाज बुलंद करने को मजबूर होंगे।

close