विवाह समारोह में तय सीमा से अधिक लोग हुए शामिल,अपर आयुक्त व होटल संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Chief Editor
1 Min Read
विधान परिषद , सभापति , कोरोना टेस्ट, पॉजिटिव, मुख्यमंत्री ,सचिवों , सैंपल,corona,nitish kumar,corona latest,update,covid 19, corona news,

जबलपुर।मध्यप्रदेश के जबलपुर नगर निगम के अपर आयुक्त तथा होटल संचालक के खिलाफ मदन महल थाने में धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार अपर आयुक्त की बेटी का विवाह 30 जून हुआ था। विवाह समारोह का आयोजन एक होटल में किया गया था। विवाह समारोह में निर्धारित से अधिक लोग शामिल हुए थे। विवाह समारोह में शामिल 22 व्यक्ति अभी तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर मदन महल पुलिस ने अपर आयुक्त तथा होटल संचालक के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now
close