अनिल कुंबले से मिले वन मंत्री

cgwallmanager
2 Min Read

gagada_bangluruरायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री महेश गागड़ा आज बेंगलूरू में आयोजित 12वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग के खिलाड़ियों की टीम से मिलकर शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता 19 दिसम्बर से शुरू हो गई है, जो 25 दिसम्बर तक चलेगी। इस आयोजन में विभिन्न राज्यों के वन विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी प्रतियोगी के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार के वन विभाग से 147 कर्मचारी और 12 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन की विभिन्न स्पर्धाओं में अब तक छत्तीसगढ़ वन विभाग ने कुल 66 पदक हासिल किए हैं, जिनमें 10 स्वर्ण, 14 रजत एवं 19 कांस्य एवं 23 सांत्वना श्रेणी के पदक शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                         आयोजन के दौरान वन मंत्री गागड़ा ने वन बोर्ड प्रतियोगिता के सदस्य एवं जैम्बों के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य लेग स्पीनर अनिल कुम्बले से सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में क्रिकेट के विस्तार एवं विकास पर चर्चा हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. ए.ए. बोआज, अतिरिक्त वन प्रधान मुख्य वन संरक्षक कौशलेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारी एवं खिलाड़ीगण उपस्थित थे।

 

close