सचिन पायलट पर बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस पार्टी ने डिप्टी सीएम के पद से हटाया,पायलट ने अब ट्वीट कर कही ये बात

Chief Editor
2 Min Read

सचिन पायलट (Sachin Pilot) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस पार्टी ने उन्हें डिप्टी सीएम के पद से हटा दिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने धनबल और सत्ताबल के दुरूपयोग से कांग्रेस और इंडिपेंडेंट विधायकों की निष्ठा को खरीदने का जुर्म किया है। हमें खेद है सचिन पायलट और कांग्रेस के कुछ विधायक सहित, भ्रमित होकर कांग्रेस को गिराने की साजिश में शामिल हो गए।  राजस्थान के डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।’ इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि, तमाम कोशिशों के बावजूद, सचिन पायलट और अन्य बागी विधायकों के अपरिवर्तनीय निर्णय को मद्दे नज़र रखते हुए, बड़े दुःख के साथ हम ये घोषणा करते है की सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनकी सभी वर्तमान ज़िम्मेदारियों से मुक्त किया जाता है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

वही कांग्रेस के इस फैसले के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सचिन पायलट बीजेपी में जल्द शामिल हो सकते हैं। वही भाजपा के राजस्थान के सभी विधायक जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। साथ ही अब सबकी निगाहें सचिन पायलट पर टिकी है कि कांग्रेस द्वारा डिप्टी सीएम के पद से निकाले जाने पर वो क्या प्रतिक्रिया देते हैं। बता दें, कांग्रेस पार्टी ने अब गोविंद सिंह डोटासरा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही गणेश घोघरा को राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष और हेमसिंह शेखावत को राजस्थान कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है।

close