मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा-अजित जोगी बड़े,अमित से डरने का सवाल ही नही,बताया-महिला अधिकारी की चल रही जांच,नाम के आगे नही लिखा होता विकलांग

Chief Editor
5 Min Read

बिलासपुर।रायपुर से मरवाही जाने के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया बिलासपुर अल्प प्रवास पर पहुंची। कुछ देर विश्राम के बाद मरवाही के लिए रवाना हो गयी। इस बीच उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की।सवाल जवाब के दौरान मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि मरवाही में चुनाव होना है तैयारियां चल रही है। इसलिए मरवाही दौरे पर जा रही हु। कोरोना काल लाक्डाउन के दौरान महिला मंत्री और महिलाओं की भूमिका कुछ खास नही और अब चुनाव को लेकर कुछ ज्यादा ही सक्रियता नजर आने लगी है। । मंत्री भेड़िया  ने कहा हमारे विभाग कोरोना काल मे बहुत ही शानदार काम किया है। जान सुरक्षा अभियान में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। रही बात मरवाही फॉर की तो मंत्री होने के कारण दौर स्वाभाविक है। कोरोना से इसका कोई लेना देना नही है।

  मरवाही में इस समय मंत्रियों का बहुत दौरा हो रहा है। क्या अमित जोगी की लोकप्रियता से सरकार डरी हुई है। आप मरवाही दौरा करने वाली पाचवी मंत्री है। सवाल के जवाब में मंत्री भेड़िया ने कहा कि हमे किसी से डर नही है। चुनाव तो कांग्रेस ही जीतेगी। अमित जोगी से डरने का सवाल ही नही है। रही बात पांचवी मंत्री के दौरे की तो बताना चाहूंगा कि मंत्री काम काज की समीक्षा को लेकर क्षेत्र का दौरा करते ही है। इसे चुनाव से ना जोड़े।

        आपका मुकाबला किस पार्टी से है।सवाल के जवाव मंत्री ने कहा कि हमारा मुकाबला विपक्ष से है। फिर जोगी से दहसत क्यो के सवाल पर कहा कि अजित जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस भाजपा से हमारा मुकाबला है। अजित जोगी बड़े नेता थे।उनके प्रभाव से हमे कोई लेना देना नही। हम अभी तक किये गए काम काज के आधार पर जनता के बीच जाएंगे। वोट मांगेंगे और जीतेंगे भी।

      आरोप है कि अपने लोगों को खुश करने के लिए प्रभाव में आकर स्थानांतरण करती है। आपके लोग प्रभाव जमाने स्थानांतरण की धमकी देते है। आरोप इनकार करते हुए महिला मंत्री ने कहा ऐसा कुछ नही है। स्थानांतरण सामान्य और स्वाभाविक प्रक्रिया है। कोई धमकी वाली बात ही नही है और न ही प्रभाव जमाने की बात है।

    क्या इस दौरान विकलांग को भी नही छोड़ा जाता। और उसे नियम विरुद्ध सुविधा विहीन क्षेत्रों में परेशान करने के लिए भेज दिया जाता है। महिला मंत्री ने बताया कि धोखा  हो सकता है। स्थानांतरण के समय किसी कर्मचारी के नाम के सामने विकलांग नही लिखा होता। लेकिन विभागीय स्थानांतरण किसी के अप्रोच या प्रभाव से नहीं किया जाता है । अपनो को खुश करने का सवाल ही नही है।  

             बाल सरंक्षण अधिकारी लेन देंन कर चोरी छिपे बाल विवाह को बढ़ावा दे रही है। रायपुर से बिलासपुर के काम काज को संचालित करती है। कार्यकर्ताओ का शोषण के साथ धमकी भी देती है।मनमानी का समर्थन नही करने पर नॉकरी से निकालने की धमकी देती है। महिला मंत्री ने कहा कि इस बात की उन्हें  जानकारी मिली है।  जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही होगी। नियुक्त से पहले क्या जानकारी थी कि बाल सरंक्षण अधिकारी को सहायिका से बर्खास्त किया गया था। सवाल को टालते हुए मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा पता लगाएंगे और रिपोर्ट मिलने पर कार्यवाही होगी।

      अपोलो में एक छात्रा की गलत उपचार के दौरान मौत हो गई ।क्या इस तरफ भी महिला एवं बाल विकास विभाग का ध्यान है। अनिला भेड़िया ने कहा ध्यान है।और स्वास्थ्य विभाग जांच की करवाई का आदेश दियाहै। रिपोर्ट का  इंतजार है। दोषियों पर कार्रवाई होगी

close