बिलासपुर—अशोक नगर में पीपल के नीचे स्थित हनुमान मंदिर से मूर्ति निकालकर असामाजिक तत्वों ने खण्डित कर दिया है। खबर मिलने के बाद लोगों की देखते ही देखते भीड़ इकठ्ठी हो गयी। तनाव फैलने से पहले ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। जानकारी के बाद विश्व हिन्दु परिषद के नेता भी मौके पर नजर आए। और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
अशोक नगर स्थित पीपल पेड़ नीचे सड़क किनारे छोटा सा मंदिर है। आसपास के लोग मंदिर के अन्दर भगवान हनुमान की पूजा पाठ करते हैं। सुबह जानकारी मिली कि किसी ने मंदिर के अन्दर से मूर्ति को खण्डित कर दिया है। इतना ही नहीं मूर्ति को मंदिर से निकालकर पीपड़ के पेड़ के नीचे रख दिया। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों से होकर विश्व हिन्दु परिषद के नेताओं तक पहुंची। मौके पर भीड़ लग गयी । उस दौरान लोगों ने मूर्ति खण्डित करने वालों के खिलाफ जमकार नाराजागी और नारेबाजी की।
तनाव की खबर मिलते ही एडिश्ननल एसपी ओमप्रकाश शर्मा और सरकण्डा थाना प्रभारी जवानों को साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को शांत करनाया। व्हीएचपी नेता राजेन्द्र ने बताया कि करीब डेढ़ महीना पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। कुछ स्थानीय असामाजिक तत्वों ने मंदिर के साथ तोड़फोड़ के अलावा माइक की चोरी के साथ अन्य सामानों को पार कर दिया था। मामले की शिकायत पुलिस से भी की। लेकिन अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है।
राजेन्द्र ने जानकारी दी कि भगवान हनुमान की मूर्ति को स्थानीय असामाजिक तत्वों ने ही तोड़ा है। मूर्ति को मंदिर से बाहर निकालकर खण्डिल करने के बाद पीपल के पेड़ नीचे रख दिया। मूर्ति को मंगलवार की रात को खण्डित किया गया है। बुधवार को किसी ने ध्यान नहीं दिया। गुरूवार को जानकारी मिलने के बाद हम लोग पहुंचे है। हमारी मांग है कि मूर्ति भंजक स्थानीय बदमाशों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।
राजेन्द्र ने बताया कि यहां शाम होते ही गंजेड़ी,भंगेड़ी और शराबियों का जमघट हो जाता है। पूजा पाठ करने वालों को बहुत परेशानी होती है। बहरहाल सभी लोग सरंकंडा थाना पहुंच गए है। थानेदार शनिप रात्रे ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई होगी।