भाजपा नेता पहलवान सिंह मरावी कांग्रेस में शामिल..सीएम ने कराया प्रवेश..राजीव भवन में हुआ कांग्रेसीकरण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- मरवाही के दिग्गज आदिवासी भारतीय जनता पार्टी के नेता पहलवान सिंह मरावी कांग्रेस में शामिल हो गए है। पहलवाल सिंह पिछले कुछ सालों ने भाजपा से नाराज चल रहे हैं। उन्होने विधानसभा चुनाव के दौरान मरवाही से भाजपा से लड़ने की इच्छा की थी। लेकिन टिकट नही दिया गया। कांग्रेस प्रवेश के बाद पहलवान सिंह ने बताया कि उनके साथ भाजपा में हमेशा उपेक्षित व्यवहार किया। पार्टी में आदिवाियों के लिए कोई स्थान नहीं है। मैं अब अपने घर लौट आया हूं। यह जानकारी आदिवासी नेता संत कुमार नेताम ने दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             पिछली बार भाजपा से मरवाही चुनाव में टिकट की दावेदारी करने वाले आदिवासी नेता पहलवान सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए है। कांग्रेस के आदिवासी नेता संत कुमार नेताम ने बताया कि पहलवान सिंह का कांग्रेस में लौटना अच्छा संकेत है। पहलवान सिंह मरावी को सीएम भूपेश बघेल ने राजीव भवन में कांग्रेस का तिरंगा पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। 

           राजीव भवन में आयोजित कांग्रेस में प्रवेश कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम मौजूद थे। मरवाही जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता भी विेशेष रूप से उपस्थित थे।

                 बताते चलें कि पहलवान सिंह मरावी जीपीएम जिले में कद्दावर आदिवासी नेता हैं। साल 1993 में कांग्रेस की टिकट पर मरवाही से चुनाव जीते। तात्कालीन समय अविभाज्य मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह थे। बाद में कुल साल पहले पहलवान सिंह भाजपा में शामिल हो गए।

                 कांग्रेस में प्रवेश के बाद पहलवान सिंह ने कहा भाजपा में आदिवासियों के लिए कोई जगह नहीं है। आदिवासी समाज के साथ उपेक्षित व्यवहार किया जाता है। अब घर लौटककर अच्छा महसूस कर रहा हूं। पार्टी प्रत्याशी को  मरवाही में जीताने के लिए तन मन धन से प्रयास करूंगा।

                           संतकुमार नेताम ने बताया कि पहलवान सिंह प्रवेश से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया है।

close