जिले में कोरोना महाविस्फोट..एक ही दिन में 35 मरीज..मिले 23 पुरूष और 12 महिला मरीज…3 साल का मासूम भी संक्रमित..चपेट में डाक्टर परिवार..

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—– गुरूवार को जिले में कुल 35 लोगो का कोरोना पाजीटिव रिपोर्ट मिला है। सर्वाधिक कोरोना मरीज चन्द्रापार्क के अलावा ग्रीम गार्डन उस्लापुर और शहरी क्षेत्र में मिले हैं। सिरगिट्टी कोरोना के बहुत मरीज सामने आए हैं। संक्रमित होने वाले मरीजों में एक तीन साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा दो बच्चे आठ साल के भी हैं। साथ ही एक डाक्टर परिवार भी कोरोना की चपेट में आ गया है। 
 
             बिलासपुर निगम क्षेत्र में गुरूवार को कोरोना महा विस्फोट हुआ है। शहर में कुल 35 कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसमें दो आठ के बच्चे के साथ एक तीन साल का मासूम भी शामिल है। जानकारी के अनुसार दो मरीज सिम्स के भी है। सिम्स का एक वार्डव्बाय एक दिन पहले ही कोरोना पाजीटिव पाया गया था। आज उसकी पत्नी और तीन साल का बच्चा भी कोरोना पाजीटिव हो गया है।
 
चन्द्रापार्क  बृहस्पतिबाजार में सर्वाधिक कोरोना पाजीटिव
 
                गुरूवार को हासिल कोरोना पाजीटिव रिकार्ड मिलने के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सर्वाधिक कोरोना पाजीटिव चन्द्रापार्क से  हैं। यहां कुल कोरोना पाजीटिव मरीजों की संख्या 15 है।   
 
ग्रीन पार्क बना दूसरा बड़ा मरीज वाला क्षेत्र
 
                  चन्द्रा पार्का के अलावा सबसे ज्यादा मरीज ग्रीन पार्क में मिले हैं। ग्रीन पार्क में कुल मरीजों की संख्या रिपोर्ट के अनुसार 5 है। यहां पहले भी आधा दर्जन कोरोना पाजीटिव मरीज मिल चुके हैं। स्थानीय लोगों में दहशत है।
 
 अन्य स्थानों के अलावा नेहरू चौक समेत मस्तूरी में भी मिले कोरोना पाजीटिव
 
             रिपोर्ट के अनुसार तिफरा क्षेत्र से 1 कोरोना पाजीटिव मरीज मिला हैं। उस्लापुर में कोरोना पाजीटिव मरीजों की कुल संख्या भी 1 ही .है। टेस्ट रपोर्ट के अनुसार गुरूवार को टिकरापारा में 2 मरीज  मिवे हैं। शहर के हृदय स्थल नेहरू  चौक में भी एक मरीज मिला है। सिरगिट्टी में दो करबला में एक, बर्जेस स्कूल में एक और मोपका में मिले कोरोना मरीज की संख्या भी एक ही है।
 
                जबकि बिलासपुर शहर के अन्य स्थानों से तीन मरीज मिले हैं। सरकन्डा में एक और सरगंवा मस्तूरी में भी एक मरीज मिला है।
 
सिम्स से दो मरीज..3 साल का मासूम भी कोरोना पाजीटिव
    
             जानकारी के अनुसार एक दिन पहले ही सिम्स का वार्ड ब्वाय कोरोना पाजीटिव पाया गया है। दो दिन बाद हासिल रिपोर्ट के अनुसार वार्ड ब्वाय की पत्नी और उसका तीन साल का मासूम बच्चा भी कोरोना पाजीटिव निकला है। 35 में से दो बच्चे 8 साल के कोरोना पाजीटिव मिले है।
 
पुरूष और महिला की संख्या..34 मरीज निगम क्षेत्र से…तीन मासूम भी शामिल
 
               रिपोर्ट के अनुसार बिलासपुर जिले में पाए गए कुल 35 कोरोना पाजीटिव में से निगम क्षेत्र के 34  मरीज शामिल है। इसमें पुरूषों मरीजों की संख्या 23 और महिला मरीजों की संख्या 12 है। कुल मरीजों में तीन मासूम भी कोरोना पाजीटिव है। मासूमों में एक मरीज तीन साल का जबकि दो मरीज 8 साल के हैं।
 
सभी मरीज कोविड -19 अस्पताल में भर्ती और रिकार्ड
 
         रिपोर्ट में बताया गया है कि जिले के सभी 35 मरीजों में ज्यादातर को कोविड 19 अस्पताल  में भर्ती किया गया है। जबकि कुछ को एम्स रिफर किया गया है।
 
                 ज्यादातर लोग सम्पर्क में आने के बाद मरीज बने है। जबकि मस्तूरी में पाए गए मरीज का कोई हिस्ट्री मालूम नहीं चल सकी है। मस्तूरी मरीज  की उम्र 31 साल है।
 
डाक्टर और उनका बेटा कोरोना पाजीटिव
 
              सिम्स की महिला डाक्टर और ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ.आरती पाण्डेय के पति और बेटा भी कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। आरती पाण्डेय का चन्द्रा पार्क में निवास है। डॉ.आरती पाण्डेय के पति भी डाक्टर है। लेकिन टेस्ट में आरती पाण्डेय की रिपोर्ट नेगेटिव है। बताते चलें की आरती पाण्डेय सिम्स कोरोना आइसोलेशन प्रभारी भी हैं। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

close