चन्द घंटे में पकड़ाए दोनों चाकूबाज.. पीड़ित युवक सिम्स में भर्ती..आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— तारबार पुलिस ने व्यापार विहार स्थित शुभम काम्पलेक्स के पास चाकूबाजी करने के आरोप में दो आरोपियों को पकड़ लिया है। दोनों आरोपी 16 जुलाई को पीड़ित को चाकू मारकर घायल कर दिया था। थानेदार प्रदीप आर्य ने बताया कि शिकायत के चन्द घंटो बाद दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। बहरहाल पीड़ित की हालत भी ठीक है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           तारबाहर थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि 16 जुलाई 2020 को व्यापार विहार स्थित शुभम काम्पलेक्स के पास चन्द्रशेकर को दो लोगों ने चाकू मार कर घायल कर दिया गया। चाकूबबाजी के बाद दोनो आरोपी फरार हो गए। पीड़ित प्रार्थी को स्थानीय हमाल ने थाना पहुंचाया। मामले की जानकारी के बाद पीड़ित चन्द्रशेखर का पिता हराराम भी थाना पहुंच गया। मुलायजा के बाद पीड़ित को जिला अस्पताल के बाद सिम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया। फिलहाल पीड़िक की हालत ठीक है।

          पुलिस ने पीड़ित की जुबानी और पिता हृदान पैक की शिकायत पर चाकूबाज दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज किया है। हराराम ने बताया कि उसका बेटा अपनी बहन को कोरियर करने बस स्टैण्ड गया था। कोरियर बन्द होने की जानकारी के बाद वह व्यापार विहार की तरफ गया। शुभम काम्पलेक्स के पास स्थित एक चाय के दुकान में चाय पीने लगा। इतने में ही उसने देखा कि राहुल शुक्ला और सन्नी मलघानी एक व्यक्ति के साथ मारपीट और गाली गलौच कर रहे है। दोनों को समझाने गया। इतने में दोनों मां बहन की गाली देते हुए चन्द्रशेखर पर बटनवाली चाकू से हमला कर दिया। साथ ही थाना जाकर शिकायत की बात कही।

                 प्रदीप आर्य ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को दी गयी। विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की पता साजी शुरू हुई। दोनों आरोपियों को  एफआईआर दर्ज होने के बाद चन्द घंटों बाद पकड़ लिया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों में एक का नाम राहुल शुक्ला पिता सुनील शुक्ला विद्यानगर संतोषी मंदिर के पास रहता है। जबकि दूसरा आरोपी सुनील ऊर्फ सन्नी मलघानी पिता सच्चानन्द मलघानी व्हीआईपी सिटी शिवटाकीज चौक के पास रहता है। 

                 दोनों ने पूछताछ के दौरान चाकूबाजी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से घटना में उपयोग किए गए बटनदार चाकू को जब्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

            प्रदीप आर्य ने बताया कि दोनों की पतासाजी से लेकर गिरफ्तारी तक की घटनाक्रम में एएसआई मानिक लाल प्रधान, आरक्षक कृष्ण कुमार यादव,प्रमोद कसेर,मोहम्मद अख्तर,निखिल जाधव, प्रफुल्ल लाल,महिला आरक्षक उत्तरी भारती,ज्योंति जगत ने सराहनीय काम किया।

close