अब 7 बजें तक खुलेगी दुकान..कलेक्टर का व्यापारियों से संवाद..कहा..बिना मास्क लगाने वालों को सामान देने से बचें…फिर किया शहर में फ्लैग मार्च

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—–कोरोना प्रकोप के मद्देनजर और लोगों की सुरक्षा को लेकर शुक्वार को जिला कलेक्टर डॉ.मित्तर ने मंथन सभागार में व्यापार जगत से जुड़ें लोगों के साथ बैठक की।इस दौरान कलेक्टर ने कमोबेश सभी व्यापारियों से कोरोंनों को केन्द्र में रख संवाद किया। साथ ही कोरोना से बचाव को लेकर लोगों की सुरक्षा के साथ ही अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि मास्क लगाने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जाए। बैठक के बाद जिला कलेक्टर ने पुलिस प्रशासन समेत आम जागरूक जनता के साथ फ्लैग मार्च भी किया।
 
          जिला कलेक्टर सारांश मित्तर ने आज मंथन सभागार में व्यापार जगत से जुड़ें लोगों के साथ मंथन सभागार में संवाद किया। साथ ही उपस्थित लोगों को कोरोना प्रकोप को लेकर बातचीत की। कलेक्टर ने कहा कि आज हम सबको जागरूक रहने के साथ ही लोगों को करने का समय है। बैठक में जिले के 35 संघों के अध्यक्ष शामिल हुए।
 
 कोरोना को लेकर व्यापारियों से मंथन
 
           कलेक्टर ने कहा कि देखने में आ रहा है कि लाकडाउन के बाद लोगों ने कोरोना की गंभीरता को कमतर आंकने की गलती कर रहे है। लापरवाही लगातार हो रही है। जिसके चलते हम लगातार असुरक्षित हो रहे है। इसके अलावा कोरोना पाजीटिव लोगों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। निश्चित रूप से यह किसी के लिए ठीक नहीं है। लेकिन हम इसका मुकाबला आत्मसंयम के साथ कोरोना की गंभीरता को ध्यान में रखकर बेहतर तरीके से कर सकते हैं।
 
सात बजे तक बन्द करने की सहमति
 
                 मित्तर ने बताया कि कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए व्यापारियों की सहयोग की बहुत जरूरत है। आम सहमति से अपनी दुकानें और एवं प्रतिष्ठानों को शाम 7 बजे तक बंद करने का निर्णय लें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि व्यापारी प्रयास करें कि बिना मास्क सामान लेने आए लोगों को सख्त निर्देश दें कि जब तक मास्क का उपयोग नही किया जाएगा। दुकान से किसी भी प्रकार का छोटा या बड़ा…कम या ज्यादा सामान देने का सवाल ही नहीं उठता है। वहीं व्यापारियों ने कलेक्टर की बातों को एक स्वर में समर्थन किया।
 
          कलेक्टर ने व्यापारियों से कहा कि सभी लोग अपने प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। और दूसरों को भी लगातार प्रेरित करें।
 
 अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च
 
           बैठक के बाद कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में पुलिस प्रशासन के अलावा आम जनता ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सभी लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ना केवल पालन किया। बल्कि सभी ने मास्क लगातार दूसरों को मास्क लगाकर बाहर निकलने के लिए प्रेरित भी किया।
 
             फ्लैग मार्च में कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक प्रंशात अग्रवाल के अलावा  नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय और  एस.डी.एम. देवेन्द्र पटेल  ने भाग लिया।  साथ  ही प्रशासनिक और पुलिस अमले ने शहर के विभिन्न चौक से गुजरते हुए सभी से मास्क लगाने, सार्वजनिक दूरी का पालन करने को कहा।  अकारण सार्वजनिक स्थलों पर नही घूमने की हिदायत दी। 
क्रमांक /
close