कलेक्टर ने बरसते पानी में गोधन न्याय योजना की तैयारियों का लिया जायजा,सभी समुचित व्यवस्था करने के दिए निर्देश

Chief Editor
2 Min Read

नारायणपुर- कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज बरसते पानी में नारायणपुर विकासखंड के ग्राम बेलगांव, कोचवाही और केरलापाल में संचालित गौठानों में पहुंचे। कलेक्टर ने गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत् गोबर खरीदी की व्यवस्था, तैयार किये जाने वाले वर्मी कम्पोस्ट टांका एवं शेड, गौठानों का क्षेत्रफल, गौठानों में आने वाले मवेशियों की संख्या, मवेशियों के लिए उपलब्ध चारागाह, चारा-पानी की व्यवस्था का अवलोकन किया। श्री सिंह ने कहा कि गांव के सभी गायों को गौठान में ही रखा जाए। बारिश को ध्यान में रखते हुए मवेशियों के लिए सुरक्षित (सूखा) स्थल भी बनाया जाये। जिससे उन्हें बारिश में कोई परेशानी न हो। कलेक्टर श्री सिंह ने वर्मी बेड के ऊपर शेड निर्माण को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये और रहे देश प्रदेश की खबरों से अपडेट

Join Our WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि गौठानों में गोबर खरीदी के साथ ही वर्मी कम्पोस्ट बनाने की प्रक्रिया भी जल्दी ही प्रारंभ हो जायेगी। इसलिए वर्मी कम्पोस्ट टांका एवं शेड निर्माण को प्राथमिकता के साथ पूरा करें। कलेक्टर ने गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों से बातचीत की और गोधन न्याय योजना की जानकारी दी। उन्होंने गौठानों के चारों ओर फलदार तथा छायादार पौधे लगाने की भी बात कही, ताकि गौठान में छाया रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने केरलापाल गौठान में अमरूद का पौधा भी लगाया। उन्होंने गौठान में सभी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल देव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पहले त्यौहार हरेली के दिन गोधन न्याय योजना का सभी गौठानों में शुभारंभ किया जायेगा। इस दिन सभी गौठानों में पौधरोपण का कार्यक्रम भी किया जायेगा। जिससे आने वाले समय में गौठानों में रहने वाले पशुओं को छाया मिल सके। बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन हरेली त्यौहार में गोधन न्याय योजना शुरू करने जा रही है। इसके लिए सभी गौठान में व्यवस्था की जा रही है।

close