बिलासपुर जिले में रिकार्ड 62 कोरोना पाजीटिव..मस्तूरी में सर्वाधिक 39 दर्ज..एक साल का बच्चा भी संक्रमित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- शनिवार को बिलासपुर जिले में कुल 62 मरीज पाए गए हैं। जिले में अब तक का यह रिकार्ड है। सर्वाधिक कोरोना पाजीटिव मरीजों की संख्या मस्तूरी में दर्ज की गयी है। जबकि बिलासपुर शहर में दस और बिल्हा ब्लाक में संक्रमित मरीजों की संख्या 13 पायी गयी है। सभी का सैम्पल 15 जुलाई को लिया गया था। रिकार्ड आंकड़े के बाद प्रशासन की गंभीरता बढ़ गयी है। रिपोर्ट के अनुसार कुल 34 पुरूष और 28 महिलाएं संक्रमित पाए गए हैं। इसमें एक साल का बच्चा भी शामिल है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  शनिवार को बिलासपुर कोरोना संक्रमितों की सख्या बढ़कर रिकार्ड स्तर 62 तक पहुंच गयी है। सर्वाधिक संक्रमित मरीजों की संख्या मस्तूरी में 39 दर्ज की गयी है। यहां महिलाएं की सख्या भी सर्वाधिक दर्ज है। इसके अलावा बिल्हा में कुल 13 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जबकि बिलासपुर शहर में मरीजों की संख्या 10 दर्ज की गयी है।

मेल फीमेल मरीजों की संख्या

                  पूरे जिले में कुल 62 पाए गए कोरोना मरीजों की संख्या में 28 महिलाएं है। जबकि पुरूष मरीजों की संख्या 34 है। मस्तूरी में पाए गए 39 में से 11 महिला मरीज है। जबकि पुरूष मरीजों की संख्या 28 है। बिल्हा में पाए गए 13 में से तीन महिला और 10 पुरूष मरीज है। वहीं बिलासपुर में कुल 10 में से चार महिला और 6 पुरूष मरीज है।

कुल 14 नाबालिग कोरोना पाजीटिव..एक साल का बच्चा भी शामिल

                रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को जिले में कुल 14 नाबालिगों में कोरोना पाजीटिव के लक्षण दिखाई दिए हैं। सबसे कम उम्र के बच्चे की उम्र 1 साल है। बच्चा मस्तूरी से है। उसके माता पिता भी कोरोना पाजीटिव हैं। बताते चलें कि मस्तूरी में कुल नाबालिग कोरोना पाजीटिव मरीज 6, बिल्हा और बिलासपुर में 4-4 की संख्या में है। 

                 मरीजों को कोविड 19 अस्पताल बिलासपुर के अलावा अधिक और कम उम्र के लोगों को एम्स में भर्ती किया गया है। पाए गए सभी मरीज सम्पर्क से संक्रमित हुए हैं।

TAGGED:
close